Kim Jong un wins North Korea election with 99.93 percent vote internet hillarious reaction चुनाव जीत गए किम जोंग उन पर नहीं मिले 100 परसेंट वोट! इंटरनेट पर लोग ले रहे मजे- 0.07% लोगों के लिए 2 मिनट का मौन!, Viral-news Hindi News - Hindustan
More

चुनाव जीत गए किम जोंग उन पर नहीं मिले 100 परसेंट वोट! इंटरनेट पर लोग ले रहे मजे- 0.07% लोगों के लिए 2 मिनट का मौन!

उत्तर कोरियाई चुनाव में किम जोंग उन को 99.93 परसेंट वोट मिले हैं। इसके बाद इंटरनेट पर लोग मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि किसकी मजाल हुई जो किम जोंग को वोट ना करे।

Wed, 18 March 2026 10:44 AMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
चुनाव जीत गए किम जोंग उन पर नहीं मिले 100 परसेंट वोट! इंटरनेट पर लोग ले रहे मजे- 0.07% लोगों के लिए 2 मिनट का मौन!

उत्तर कोरिया के चुनाव में मौजूदा तानाशाह किम जोंग उन की जीत हो गई है। अब आप में से कुछ लोग इस सोच में पड़ गए होंगे कि क्या उत्तर कोरिया में कोई चुनाव भी होता है? और अगर चुनाव होता भी है, तो क्या लोगों के पास किम जोंग को चुनने के अलावा दूसरा विकल्प भी होता है? दूसरा विकल्प हो भी तो क्या किम जोंग के राज में कोई शख्स उनके अलावा किसी और को वोट देने की गुस्ताखी कर सकता है! इंटरनेट पर हाल ही में यह इलेक्शन और इसके नतीजे पर लोग मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

इससे पहले कोरिया की सरकारी मीडिया आउटलेट KCNA ने बताया कि किम जोंग उन ने एक और बड़ी चुनावी जीत हासिल की है। उनकी 'वर्कर्स पार्टी ऑफ़ कोरिया' और उसके सहयोगियों ने 2026 के संसदीय चुनावों में 99.97% वोट और सभी सीटें जीत ली हैं। यह चुनाव 15 मार्च को 15वीं 'सुप्रीम पीपल्स असेंबली' के सदस्यों को चुनने के लिए हुआ था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:US-साउथ कोरिया ड्रिल के बीच किम का पावर शो, 5000 टन के जंगी जहाज से दागी मिसाइल

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक चुनाव में 99.99% रजिस्टर्ड वोटरों ने चुनाव में हिस्सा लिया। इनमें से सिर्फ 0.0037 फीसदी लोग विदेश में होने या समुद्र में काम करने की वजह से वोट नहीं डाल पाए। वहीं देश में मौजूद महज 0.00003 फीसदी लोग वोट डालने नहीं आए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किम जोंग उन ने अधिकारियों को गिफ्ट कीं स्नाइपर राइफल, निशाना लगाते दिखी बेटी

चुनाव में जिन लोगों ने वोट डाला, उनमें से 99.93% ने किम जोंग की पार्टी के उम्मीदवारों का समर्थन किया। हालांकि 0.07 फीसदी ने उनके खिलाफ वोट दिया। चुनावों में इतनी बड़ी जीत के बाद भी यह एक असामान्य आंकड़ा माना जा रहा है। खास बात यह है कि सरकारी मीडिया ने 1957 के बाद पहली बार 'सुप्रीम पीपल्स असेंबली' के चुनाव में विरोध में पड़े वोटों की बात स्वीकार की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटी नहीं, पार्टी के शीर्ष पद पर चुने गए किम जोंग उन; फिर अमेरिका को दिखाई आंख

सोशल मीडिया पर क्या कह रहे लोग

सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस पर खूब मजे ले रहे हैं। लोगों का कहना है कि आखिर किम जोंग के होते हुए 0.07 फीसदी लोगों ने उन्हें वोट ना देने की हिम्मत कैसे कर ली। एक यूजर ने इंटरनेट पर लिखा, “एक नई खबर: इस गर्मी में देश की आबादी 0.07% कम होने की उम्मीद है।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "उन 0.07% लोगों के लिए थोड़ी देर का मौन।" एक दूसरे यूजर ने लिखा, "वो 0.07 फीसदी लोग अब देश के मोस्ट 'वॉन्टेड' लोग बन गए हैं।”

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।