Kim Jong Un Visit Disneyland Using a Fake Passport Viral Post Sparks Sensation फर्जी पासपोर्ट लेकर डिज्नीलैंड घूमने गए किम जोंग उन? वायरल पोस्ट से मचा हड़कंप, Viral-news Hindi News - Hindustan
More

फर्जी पासपोर्ट लेकर डिज्नीलैंड घूमने गए किम जोंग उन? वायरल पोस्ट से मचा हड़कंप

2011 में जापानी मीडिया ने दावा किया था कि किम जोंग उन और उनके भाई ने 1991 में डिज्नीलैंड जाने के लिए ब्राजील के पासपोर्ट का इस्तेमाल किया था। किम के भाई एयरपोर्ट पर पकड़े भी गए थे।

Thu, 2 April 2026 03:03 PMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
फर्जी पासपोर्ट लेकर डिज्नीलैंड घूमने गए किम जोंग उन? वायरल पोस्ट से मचा हड़कंप

उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन को लेकर एक हैरतअंगेज दावा वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही एक पोस्ट के मुताबिक किम जोंग नकली पासपोर्ट बनवा कर जापान घूमने गए थे। इस पोस्ट में दावा किया गया है कि किम जोंग उन बचपन में ब्राजील के नकली पासपोर्ट का इस्तेमाल करके जापान गए थे और टोक्यो डिज्नीलैंड घूमने पहुंचे थे।

वायरल पोस्ट के अनुसार, मई 1991 में करीब 8 साल के किम जोंग उन और उनके बड़े भाई किम जोंग चुल ने फर्जी ब्राजीलियाई पासपोर्ट के जरिए जापान में एंट्री की थी। पोस्ट में यह भी कहा गया है कि उनके साथ करीब 10 उत्तर कोरियाई अधिकारी भी थे और वे एक हफ्ते से ज्यादा समय तक जापान में रहे। इस दौरान उन्होंने कई बार डिज्नीलैंड का दौरा किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अभी से बेटी को युद्ध की ट्रेनिंग दे रहे किम जोंग! एक साथ की घातक टैंक की सवारी

किम जोंग ने अपनाई नकली पहचान

पोस्ट में दावा किया गया है कि किम जोंग उन ने इस यात्रा के दौरान ‘जोसेफ’ नाम का इस्तेमाल किया था। यह भी कहा गया है कि किम जोंग ने ब्राजील के पासपोर्ट इसलिए चुने, क्योंकि कई तरह के लोग रहते हैं और किम उनमें घुल-मिल सकते थे। पोस्ट में यह भी कहा गया है कि 2001 में उनके सौतेले भाई किम जोंग नाम ने भी नकली पासपोर्ट से जापान जाने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें एयरपोर्ट पर पकड़ लिया गया था, जिसके बाद उनकी छवि को नुकसान हुआ।

क्या सच में जापान गए थे किम जोंग?

बीबीसी की 2018 एक रिपोर्ट में इस दावे का जिक्र था। इस रिपोर्ट के मुताबिक किम जोंग उन और उनके पिता किम जोंग इल ने 1990 के दशक में ब्राजील के फर्जी पासपोर्ट हासिल किए थे। इसमें किम जोंग उन का नाम 'Josef Pwag' दर्ज था। बताया गया कि ये पासपोर्ट 1996 में प्राग स्थित ब्राजील दूतावास से जारी किए गए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन को मिले 99.93% वोट, बाकी के कहां गए? जानिए

ब्राजील के एक सुरक्षा अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया था कि दस्तावेज असली जैसे दिखते हैं। वहीं अन्य अधिकारियों के अनुसार, इन पासपोर्ट का इस्तेमाल पश्चिमी देशों के वीजा के लिए आवेदन करने में किया गया था, लेकिन यह साफ नहीं है कि वीजा मिला था या नहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हमें खतरा हुआ तो पूरा देश मिटा देंगे, किम जोंग उन की न्यूक्लियर पावर को चेतावनी

इसके अलावा 2011 में जापानी मीडिया ने दावा किया था कि किम जोंग उन और उनके भाई ने 1991 में डिज्नीलैंड जाने के लिए ब्राजील के पासपोर्ट का इस्तेमाल किया था। 2001 में किम जोंग नाम को डोमिनिकन पासपोर्ट के साथ जापान में घुसने की कोशिश के दौरान गिरफ्तार भी किया गया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।