eatred chilli slogan for boss why companies in china giving bizarre punishment to employees मिर्ची खाओ, बॉस के लिए नारे लगाओ... कर्मचारियों को ऐसी अनोखी सजा क्यों दे रही चीनी कंपनियां, Viral-news Hindi News - Hindustan
More

मिर्ची खाओ, बॉस के लिए नारे लगाओ... कर्मचारियों को ऐसी अनोखी सजा क्यों दे रही चीनी कंपनियां

  • चीन में कंपनियां अपने कर्मचारियों को फर्श पर लोटकर अपने बॉस का 'सम्मान' करने के लिए मजबूर करते हैं। बॉस के लिए नारे लगवाए जा रहे हैं। वहीं, मामूली सी सजा के लिए भी तीखी लाल मिर्ची खाने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

Wed, 18 Dec 2024 07:42 PMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान
share
मिर्ची खाओ, बॉस के लिए नारे लगाओ... कर्मचारियों को ऐसी अनोखी सजा क्यों दे रही चीनी कंपनियां

चीन में लोग किस हालात नौकरी कर रहे हैं, हाल ही में इसकी बानगी सामने आई। ऐसी दो कंपनियों के बारे में जानकारी सामने आई है, जिनके कारनामे सुनकर यहां कोई भी काम करने से दूर भागेगा! दो चीनी कंपनियां अपनी बेतुकी कार्य संस्कृति और खराब ऑफ़िस माहौल के लिए सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ये कंपनियां अपने कर्मचारियों को फर्श पर लोटकर अपने बॉस का 'सम्मान' करने के लिए मजबूर करते हैं। बॉस के लिए नारे लगवाए जा रहे हैं। वहीं, मामूली सी सजा के लिए भी तीखी लाल मिर्ची खाने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

चीन के गुआंगझोउ में स्थित एक कंपनी कथित तौर पर अपने कर्मचारियों को कार्यालय में असामान्य व्यवहार करने के लिए मजबूर कर रही है। अपने बॉस को "गुड मॉर्निंग" या "हेलो" कहने के बजाय फर्म ने अपने कर्मचारियों को सीनियर्स का स्वागत करने के लिए फर्श पर लोटने के लिए कहा है। उन्हें बॉस और कंपनी की तारीफ करते हुए नारे लगाने के लिए भी कहा गया।

मिर्च खाने के लिए कर रहे मजबूर

एक अन्य घटना में, चीन की दूसरी कंपनी ने कथित तौर पर अपने कर्मचारियों से कहा कि अगर वे अपने किसी भी कार्य में विफल हो जाते हैं तो उन्हें 'सबसे तीखी लाल मिर्च' खानी होगी। हाल ही में महिला कर्मी को अपना काम पूरा न कर पाने पर कंपनी के मैनेजर ने तीखी मिर्च खाने का आदेश दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:6 घंटे से कम नींद लेंगे तो 2050 तक क्या होगी हालत, रिसर्च के डराने वाले नतीजे
ये भी पढ़ें:तीसरे देश में भिड़ गए पाकिस्तानी और हिंदुस्तानी, एक को जज ने देश से निकाला

चीन के चेंग्दू क्षेत्र में स्थित इस फर्म ने खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को इस तरह की सज़ा दी। दो महिला कर्मचारियों को काम के दौरान मिर्ची खाने के लिए मजबूर किया गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।