Digital model shows people who sleep less than six hours will look like in 2050 6 घंटे से कम नींद लेंगे तो 2050 तक क्या हो जाएगी हालत, रिसर्च के डराने वाले नतीजे, Viral-news Hindi News - Hindustan
More

6 घंटे से कम नींद लेंगे तो 2050 तक क्या हो जाएगी हालत, रिसर्च के डराने वाले नतीजे

  • एक्सपर्ट की मानें तो वयस्कों को रात में 7 से 9 घंटे की नींद लेनी चाहिए। जो लोग ऐसा नहीं करते हैं उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Tue, 17 Dec 2024 07:03 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
6 घंटे से कम नींद लेंगे तो 2050 तक क्या हो जाएगी हालत, रिसर्च के डराने वाले नतीजे

एक ‘डिजिटल मॉडल’ की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसमें बताया गया है कि अगर हम पूरी नींद नहीं लेते तो 2050 तक इंसान कैसा दिखने लगेगा। बेन्सन फॉर बेड्स और स्लीप एक्सपर्ट डॉ. सोफी बोस्टॉक ने मानव शरीर में होने वाले बदलावों को दिखाने के लिए 'हन्ना' बनाया। इसे हर रात केवल 6 घंटे की नींद दी गई।

हन्ना को 45 वर्षीय ब्रिटिश महिला के रूप में तैयार किया गया था। वह लंबे समय से पीठ दर्द, पतले बाल, ढीली त्वचा, सूजी हुई टांगें और लाल आंखों से पीड़ित है। उसकी बांहों और पैरों की मांसपेशियां भी पतली हो गई हैं। उसकी प्रतिरक्षा प्रणाली काफी कमजोर है जिसके कारण उसे बार-बार फ्लू होने का खतरा रहता है।

बेहतर सेहत के लिए कितना सोएं

एक्सपर्ट की मानें तो वयस्कों को रात में 7 से 9 घंटे की नींद लेनी चाहिए। जो लोग ऐसा नहीं करते हैं उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जहां तक हन्ना का सवाल है तो 19 रिसर्च पेपर्स के आधार पर उसे तैयार किया गया। इसमें दिखाया गया कि नींद की कमी के चलते किस तरह की परेशानियां होती हैं। खासतौर से आधुनिक जीवन शैली और स्मार्टफोन के बढ़ते इस्तेमाल से खतरा और ज्यादा बढ़ गया है। लोगों के सोने के घंटे पहले से कम होते जा रहे हैं।

रिसर्च में पाया गया कि साल 2050 तक नींद की कमी से हन्ना की हालत काफी खराब हो गई। वह स्वास्थ्य से जुड़ी कई सारी समस्याओं से घिर गई। डॉ. बोस्टॉक ने कहा, 'रिसर्च के दौरान यह पता लगाया कि नींद की कमी होने पर हन्ना की सेहत किस तरह से खराब हो रही है। अनियमित दिनचर्या भी काफी घातक हो सकती है। इसलिए शरीर विज्ञान को समझना काफी जरूरी है और हर किसी को पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। ऐसा करने पर आप एक स्वस्थ्य और ऊर्जावान जीवन जी सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।