Donald Trump vs Elon Musk Internet flooded with memes Modi ji should announce a ceasefire मोदी जी, सीजफायर की घोषणा कर दो… ट्रंप मस्क भिड़े, इंटरनेट पर लोग खूब ले रहे मजे, Viral-news Hindi News - Hindustan
More

मोदी जी, सीजफायर की घोषणा कर दो… ट्रंप मस्क भिड़े, इंटरनेट पर लोग खूब ले रहे मजे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला के CEO एलन मस्क दुनिया के सामने लड़ पड़े हैं। एलन मस्क ने तो ट्रंप को राष्ट्रपति पद से हटाने की मांग कर दी। दोनों की इस जुबानी जंग के बाद इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ गई है।

Fri, 6 June 2025 08:29 AMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
मोदी जी, सीजफायर की घोषणा कर दो… ट्रंप मस्क भिड़े, इंटरनेट पर लोग खूब ले रहे मजे

Trump Musk: पूरी दुनिया में सीजफायर करवाने का क्रेडिट लेने में सबसे आगे रहने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों खुद जंग में उलझ पड़े हैं। बीते कुछ दिनों तक अपने सबसे करीबी साथी रहे एलन मस्क पर ट्रंप सार्वजनिक रूप से हमलावर हो गए हैं। ट्रंप ने कहा है कि मस्क ने उन्हें बेहद दुखी कर दिया है और उन्हें नहीं लगता कि वापस उनके रिश्ते सुधर सकते हैं। इससे पहले एलन मस्क ने ट्रंप द्वारा लाए जा रहे एक कानून को लेकर उनसे नाराजगी जताई थी। अब दोनों के बीच मामला इतना बढ़ गया है कि मस्क ने यह तक कह दिया है कि ट्रंप को राष्ट्रपति पद से हटा देना चाहिए। इन दोनों के बीच जुबानी जंग शुरू होते ही इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ गई है।

सोशल मीडिया पर लोग ट्रंप और मस्क के बीच हुए झगड़े पर खूब मजे ले रहे हैं। मीम्स बनाने वाले ट्रंप के भारत-पाक के बीच हुए सीजफायर का क्रेडिट लेने का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ट्रंप और मस्क के झगड़े में सीजफायर की घोषणा करने को कह रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने लिखा, “मोदी जी को मस्क और ट्रंप के बीच सीजफायर की घोषणा करनी चाहिए।”

एक्स पर इस तरह के कई पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस बीच पीएम मोदी की एक पैरोडी अकाउंट से ट्रंप के भारत-पाक सीजफायर की घोषणा वाले अंदाज में एक पोस्ट किया गया, “भारत की मध्यस्थता में हुई बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क पूर्ण और तत्काल युद्ध विराम पर सहमत हो गए हैं। कॉमन सेंस और बुद्धिमत्ता का उपयोग करने के लिए दोनों को बधाई।” इस पोस्ट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी हंसी से लोट पोट कर रही हैं। एक यूजर ने लिखा, “आपने ट्रेड डील का जिक्र तो किया था न?”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या है कुख्यात एपस्टीन फाइल्स, जिसका हवाला देकर ट्रंप पर हमलावर हैं एलन मस्क
ये भी पढ़ें:एलन मस्क को तुरंत डिपोर्ट करो, जुबानी जंग के बीच ट्रंप को किसने दी ऐसी सलाह?
ये भी पढ़ें:ट्रंप के खिलाफ महाभियोग चाहते हैं एलन मस्क, बोले- जेडी वेंस बनें राष्ट्रपति

एक अन्य यूजर ने पोस्ट किया, “ब्रेकिंग: पीएम मोदी ने एलन और ट्रंप के बीच युद्ध विराम का श्रेय लिया लेकिन एलन और ट्रंप ने किसी तीसरे व्यक्ति के शामिल होने से इनकार किया है। पीएम मोदी ने इसके बाद एक्स पर पोस्ट किया है।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “जेलेंस्की ने ट्रंप और मस्क के बीच युद्ध विराम की मांग की है।”

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।