Chinese Nostradamus made big Prediction regarding Iran America War what did he Say चीन के नास्त्रेदमस कहे जाने वाले प्रोफेसर ने कर दी ईरान-अमेरिका युद्ध पर खतरनाक भविष्यवाणी, क्या कहा?, Viral-news Hindi News - Hindustan
More

चीन के नास्त्रेदमस कहे जाने वाले प्रोफेसर ने कर दी ईरान-अमेरिका युद्ध पर खतरनाक भविष्यवाणी, क्या कहा?

चीनी नास्त्रेदमस कहे जाने वाले प्रोफेसर जियांग ने इस युद्ध को लेकर एक खतरनाक बात कही है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका ईरान में अपनी जमीनी सेना को जरूर भेजेगा और इससे यह युद्ध और भीषण हो जाएगा।

Thu, 9 April 2026 07:24 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, बीजिंग
share
चीन के नास्त्रेदमस कहे जाने वाले प्रोफेसर ने कर दी ईरान-अमेरिका युद्ध पर खतरनाक भविष्यवाणी, क्या कहा?

Chinese Nostradamus: नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां दुनियाभर में काफी फेमस हैं। अतीत में उन्होंने कई घटनाओं को सालों पहले ही बता दिया था। इसके अलावा, बाबा वेंगा की भी कई भविष्यवाणियां सच हुई हैं। इसी तरह, चीन में एक प्रोफेसर हैं, जो अपना यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं और हाल के सालों में कई भविष्यवाणियां सटीक साबित रही हैं। जियांग ज्यूकिन को चीन का नास्त्रेदमस कहा जाता है और ईरान-अमेरिका युद्ध को लेकर उन्होंने कई बातें अपने चैनल पर कही थीं, जोकि बाद में सच साबित हुईं। उन्होंने फिर से युद्ध को लेकर कुछ भविष्यवाणी की है, जिस पर चर्चा हो रही है।

'प्रिडिक्टिव हिस्ट्री' नाम से यूट्यूब चैनल चलाने वाले जियांग ने पहले ही बता दिया था कि ईरान युद्ध को लेकर अमेरिका को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। ट्रंप भी कड़ी धमकी देंगे, लेकिन उससे वे पीछे हट जाएंगे। उनकी यह भविष्यवाणी पिछले दिनों तब सही साबित हुई, जब ट्रंप ने कई बार डेडलाइन दी और कहा कि ईरान की सभ्यता को खत्म कर देंगे। हालांकि, डेडलाइन पूरी होने से ठीक पहले ट्रंप ने ईरान और अमेरिका में युद्धविराम पर सहमति बनने का ऐलान कर दिया।

युद्ध पर की खतरनाक भविष्यवाणी

चीनी नास्त्रेदमस जियांग ने इस युद्ध को लेकर एक खतरनाक बात कही है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका ईरान में अपनी जमीनी सेना को जरूर भेजेगा और इससे यह युद्ध और भीषण हो जाएगा। अकेले हवाई हमले ही काफी नहीं होंगे। उनका कहना है कि ईरान काफी सावधानी से पूरे मामले को संभाल रहा है। उसके पास अमेरिका जितनी सैन्य शक्ति नहीं है, लेकिन फिर भी वह सावधानी रख रहा है। हालांकि, अमेरिका एक तय योजना पर ही आगे बढ़ रहा। जिसके पास भी सबसे ज्यादा विकल्प और लचीली रणनीति होगी, वही इस युद्ध को जीतेगा। मजबूत हथियार और सैन्य शक्ति होने से ज्यादा जरूरी यह है कि हालात के हिसाब से कौन खुद को ढालता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मार्केट होगा क्रैश? नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, कियोसाकी बोले– ऐसे बनेंगे अमीर
ये भी पढ़ें:ईरान-US युद्ध पर चीनी नास्त्रेदमस की तीन में दो भविष्यवाणी सच, तीसरी ने चौंकाया

बता दें कि दो साल पहले भी जियांग ने भविष्यवाणी की थी और कहा कि ट्रंप ही जीतेंगे। उन्होंने तीन भविष्यवाणियां की थीं कि ट्रंप की वापसी होगी और इसके बाद अमेरिका ईरान में युद्ध हो जाएगा। तीसरी सबसे बड़ी भविष्यवाणी करते हुए जियांग ने कहा था कि इस युद्ध में अमेरिका की हार हो जाएगी। चीनी प्रोफेसर की पहली और दूसरी भविष्यवाणी सही साबित हो चुकी है, जबकि तीसरी भविष्यवाणी की बात करें तो भले ही युद्धविराम हो गया हो, लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है। हालांकि, ईरान ने लंबे समय तक अमेरिका के सामने डटकर सामना किया है, जिससे ट्रंप बैकफुट पर नजर आ रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।