Iran US War Update China Nostradamus 3 Predictions 2 Came True Third One Shocked चीन के 'नास्त्रेदमस' ने ईरान-अमेरिका युद्ध पर की तीन भविष्यवाणी, दो हो गईं सच; तीसरी ने सबको चौंकाया, International Hindi News - Hindustan
More

चीन के 'नास्त्रेदमस' ने ईरान-अमेरिका युद्ध पर की तीन भविष्यवाणी, दो हो गईं सच; तीसरी ने सबको चौंकाया

चीनी ‘नास्त्रेदमस’ ने तीन जो भविष्यवाणियां की थीं, वह कुछ इस तरह थी। डोनाल्ड ट्रंप सत्ता में वापस आएंगे। वह ईरान के साथ युद्ध की शुरुआत करेंगे और तीसरी भविष्यवाणी ईरान से अमेरिका यह युद्ध हार जाएगा। जियांग की तीन भविष्यवाणियों में पहली दो सच हो गई है।

Thu, 5 March 2026 04:57 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, बीजिंग
share
चीन के 'नास्त्रेदमस' ने ईरान-अमेरिका युद्ध पर की तीन भविष्यवाणी, दो हो गईं सच; तीसरी ने सबको चौंकाया

ईरान और अमेरिका के बीच भीषण जंग जारी है। इजरायल अमेरिका के साथ है और दोनों मिलकर ईरान पर हमले कर रहे हैं। ईरान ने भी पलटवार करते हुए इजरायल और गल्फ देशों में मौजूद अमेरिकी बेस को निशाना बना रहा है। इन सबमें चीन और रूस जैसे देशों से ईरान को समर्थन मिला है। माना जा रहा है कि यह युद्ध लंबा खिंच सकता है। इस बीच, चीन के नास्त्रेदमस कहे जाने वाले मशहूर यूट्यूब चैनल प्रोडक्टिव हिस्ट्री के होस्ट और प्रोफेसर जुएकिन जियांग ने चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है। उनकी तीन भविष्यवाणियों में दो तो सच हो गई है, जबकि अब तीसरे पर नजर है। उन्होंने कहा है कि ईरान से अमेरिका यह युद्ध हार जाएगा।

प्रोफेसर ने साल 2024 में एक ऑनलाइन लेक्चर के समय यह दावा किया था, लेकिन अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने उस समय तीन जो भविष्यवाणियां की थीं, वह कुछ इस तरह थी। डोनाल्ड ट्रंप सत्ता में वापस आएंगे। वह ईरान के साथ युद्ध की शुरुआत करेंगे और तीसरी भविष्यवाणी ईरान से अमेरिका यह युद्ध हार जाएगा। जियांग की तीन भविष्यवाणियों में पहली दो सच हो गई है। ट्रंप वापस सत्ता में आए और उन्होंने अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की शुरुआत की। बता दें कि जियांग चीन में फिलॉस्फी और हिस्ट्री के प्रोफेसर हैं। उन्होंने येल कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है और यूट्यूब पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह इसके जरिए देश-दुनिया के वर्तमान हालात, जियोपॉलिटिकल सिचुएशन, ग्लोबल इवेंट्स आदि पर चर्चा करते हैं और अपनी राय से लोगों को अवगत करवाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका बहुत अच्छा कर रहा : ट्रंप
ये भी पढ़ें:पूर्व सैनिक ने ईरान पर हमले का किया विरोध तो US सांसद ने तोड़ दिया हाथ; VIDEO
ये भी पढ़ें:रूस तो खुद खल्लास है, ईरान को क्या बचाएगा; मौका देख जेलेंस्की ने कसा तंज

इन भविष्यवाणियों के सच होने की वजह से जियांग सोशल मीडिया पर छा गए हैं। लोग उन्हें चीन का नास्त्रेदमस कहने लगे हैं। मालूम हो कि नास्त्रेदमस अपनी सटीक भविष्यवाणियों के लिए मशहूर थे। उनकी कई भविष्यवाणियां सच हो चुकी हैं। अब जियांग के पहले दो दावे सही होने की वजह से लोग उन्हें चीन का नास्त्रेदमस कहने लगे। करीब दो साल पहले ही जियांग ने अपने वीडियो में बता दिया था कि ट्रंप के सत्ता में वापस आने के बाद ईरान और अमेरिका के बीच टकराव हो सकता है। हालांकि, यह टकराव अमेरिका के लिए बहुत भारी पड़ेगा। उन्होंने ईरान में पहाड़ी इलाकों, लंबी सप्लाई लाइन और घरेलू विरोध का उदाहरण देते हुए कहा था कि ये सब अमेरिका के लिए बहुत मुश्किल बना देगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।