China woman daredevil effort as she climb down 21st to 27th Storey in the age of 89 89 साल की उम्र और ऐसा कारनामा, दीवार पर लगे रेलिंग से उतर गईं 27वीं मंजिल से नीचे, Viral-news Hindi News - Hindustan
More

89 साल की उम्र और ऐसा कारनामा, दीवार पर लगे रेलिंग से उतर गईं 27वीं मंजिल से नीचे

आमतौर पर 89 साल की उम्र में दस कदम चलने में भी सांस फूलने लगती है। लेकिन चीन में 89 साल की एक दादी ने कमाल ही कर डाला। यह दादी अपनी बिल्डिंग की दीवार पर लगे रेलिंग के सहारे 27वीं मंजिल से 21वीं मंजिल पर आ गईं।

Fri, 10 April 2026 09:34 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, बीजिंग
share
89 साल की उम्र और ऐसा कारनामा, दीवार पर लगे रेलिंग से उतर गईं 27वीं मंजिल से नीचे

आमतौर पर 89 साल की उम्र में दस कदम चलने में भी सांस फूलने लगती है। लेकिन चीन में 89 साल की एक दादी ने कमाल ही कर डाला। यह दादी अपनी बिल्डिंग की दीवार पर लगी एसी वाली रेलिंग के सहारे 27वीं मंजिल से 21वीं मंजिल पर आ गईं। असल में उन्होंने गलती से खुद को अपने अपार्टमेंट के अंदर लॉक कर लिया था। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक यह घटना 1 अप्रैल को हुई थी। वह एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग के 26वें माले पर फंस गई थीं।

क्लीनर और सिक्योरिअी गार्ड ने सुनी आवाज
जब महिला उतरने का प्रयास कर रही थीं तो एक क्लीनर और सिक्योरिटी गार्ड ने नीचे से कुछ आवाज सुनी। ऊपर देखने पर उन्होंने पाया कि बिल्डिंग की रेलिंग पर चलती हुई महिला, एसी को पकड़े हुए है। इसके बाद इन दोनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके अलावा बुजुर्ग महिला को उसी जगह पर रुकने के लिए भी कहा गया और बताया गया कि मदद पहुंच रही है। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने नीचे उतरना जारी रखा। जब तक फायरफाइटर्स वहां तक पहुंचते, महिला 27वें से 21वें फ्लोर तक पहुंच चुकी थी।

सेफ्टी रोप से किया सुरक्षित
फायरफाइटर्स ने तय किया कि वह बिल्डिंग के अंदर से जाकर महिला को बचाएंगे। इसकी वजह यह थी कि ऊपर चढ़ने वाली पतली रेलिंग पर चढ़ना काफी रिस्की था। टीम ने महिला को एक सेफ्टी रोप से सुरक्षित किया और रेलिंग के हिस्से को काट दिया, ताकि वह वहां पर लगे एसी पर बैठ सके। इसके अलावा महिला को जैकेट और पानी दिया गया, ताकि उसे थोड़ा आराम महसूस हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीजफायर पर निगाहें, इजरायल के हमलों के बीच लेबनान को अमेरिका में बड़ी उम्मीद

कैसे हुई यह घटना
घटना की जांच में सामने आया कि बुजुर्ग महिला अकेले 27वें फ्लोर पर रहती है। एक अप्रैल को उसने गलती से खुद को अपने बेडरूम में बंद कर लिया। उसका मोबाइल भी कमरे से बाहर रह गया था। डरी हुई हालत में उसने तय किया कि वह बिल्डिंग के बाहर लगी हुई ही एसी की रेलिंग को पकड़कर नीचे उतरेगी। बाद में महिला ने बताया कि उसका इरादा, पहली मंजिल तक उतरने का था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमेरिका से मत खेलो, शांति वार्ता से पहले जेडी वेंस की ईरान को कड़ी चेतावनी

परिवार ने जताया आभार
महिला ने करीब 20 मिनट का आराम किया। इसके बाद फायरफाइटर्स ने एक स्ट्रेचर की मदद से एसी प्लेटफॉर्म और 21वें फ्लोर की खिड़की के बीच एक प्लेटफॉर्म बनाया। इसके बाद बहुत सावधानी के साथ महिला को अंदर ले जाया गया। महिला को कोई चोट नहीं लगी है, लेकिन वह काफी डरी हुई और थकी हुई थीं। घटना की जानकारी मिलने के बाद उनका परिवार भी वहां पर पहुंचा। परिवार ने बुजुर्ग महिला को बचाने के लिए फायरफाइटर्स के प्रति अपना आभार जताया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।