Bengaluru resident quits job at 23 starts cloud kitchen viral on reddit सिर्फ 23 साल की उम्र में छोड़ दी कॉर्पोरेट जॉब, अब उठाया एक बड़ा रिस्क! इंटरनेट पर क्या कह रहे लोग?, Viral-news Hindi News - Hindustan
More

सिर्फ 23 साल की उम्र में छोड़ दी कॉर्पोरेट जॉब, अब उठाया एक बड़ा रिस्क! इंटरनेट पर क्या कह रहे लोग?

रेडिट पर यूजर ने अपनी कहानी लोगों के साथ शेयर की है। उसने बताया है कि किस तरह उसने अकेले ही इतना बड़ा जोखिम उठाया है और उसे सारी जिम्मेदारी खुद ही उठानी पड़ रही है।

Wed, 8 April 2026 11:34 AMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
सिर्फ 23 साल की उम्र में छोड़ दी कॉर्पोरेट जॉब, अब उठाया एक बड़ा रिस्क! इंटरनेट पर क्या कह रहे लोग?

हम में से कई लोगों को कई बार नौकरी छोड़कर अपना खुद का बिजनेस शुरू करने का ख्याल मन में आता है। लेकिन लोग इतना बड़ा रिस्क लेने से घबराते हैं और यह कदम कभी नहीं उठा पाते। हालांकि सोशल मीडिया पर एक इन दिनों एक यूजर की कहानी तेजी से वायरल हो रही है, जिसने कुछ ऐसा ही किया है। इस रेडिट यूजर ने सिर्फ 23 साल की उम्र की अपनी कॉर्पोरेट की अच्छी-खासी नौकरी छोड़ दी और खुद का बिजनेस शुरू किया है।

यह कहानी देश के IT हब बेंगलुरु से सामने आई है। यूजर ने जॉब छोड़कर अपना खुद का क्लाउड किचन शुरू किया है। उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर बताया कि उसने इलेक्ट्रॉनिक सिटी फेज 1 स्थित अपने फ्लैट से यह क्लाउड किचन शुरू किया है। खास बात यह है कि यूजर ने बताया कि खाना बनाने से लेकर सफाई और डिलीवरी तक का सारा काम वह अकेले ही संभाल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कहीं देखा है ऐसा दूधिया! बैंक की नौकरी छोड़ एक करोड़ की ऑडी से पहुंचाता है दूध

पोस्ट में सुनाई कहानी

एक पोस्ट ने उसने बताया, “आज मैंने एक बड़ा कदम उठाया। मैं 23 साल का हूं और आज ही अपनी नौकरी छोड़ दी।” उसने आगे बताया, “मैंने तय किया कि खुद ही क्लाउड किचन शुरू करूं। अभी मैं अपने छोटे से फ्लैट से काम कर रहा हूं और सब कुछ खुद ही संभाल रहा हूं, खाना बनाना, सफाई करना और धीरे-धीरे चीजें सीखना।”

reddit post

आगे उसने यह भी कहा, “मेरे पास कोई बड़ा प्लान या ज्यादा पैसा नहीं है। मेरे पास सिर्फ इतना ही पैसा था कि मैं खाने की डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म्स पर अपना नाम लिस्ट करा सकूं और पैकेजिंग का इंतजाम कर सकूं। यह पूरी तरह फेल भी हो सकता है या सफल भी हो सकता है, मुझे खुद नहीं पता। लेकिन मैं अपना अनुभव लोगों के साथ साझा करता रहूंगा।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैनेजर ने दफ्तर में सबके सामने ऐसा क्या किया कि शख्स ने फौरन दे दिया इस्तीफा

सोशल मीडिया पर क्या कह रहे लोग

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसे प्रेरणादायी बताया। वहीं कुछ ने मदद की पेशकश भी की। एक यूजर ने लिखा, “अपने किचन का नाम बताओ। मेरा कॉलेज इलेक्ट्रॉनिक सिटी में है, तो मैं खुद भी ट्राय कर सकता हूं और दोस्तों को भी कह सकता हूं। और इसकी एडवरटाइजमेंट भी करो।” इस पर यूजर ने जवाब दिया, “ओह माय गॉड, शानदार। हमारे किचन का नाम अर्बन तड़का है, धन्यवाद। यहां नॉर्थ इंडियन खाना, स्ट्रीट फूड, रोल और सैंडविच मिलते हैं।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोशल मीडिया पर मुलाकात, पटना में शादी; इशिता ने हैदराबाद में किया सुसाइड, क्यों?

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “मैंने पहले एक दंपति को अपना एयर फ्रायर बेचा था, जो ऐसा ही काम शुरू कर रहे थे। आज के समय में खुद का काम होना बेहतर है बजाय सिर्फ नौकरी पर निर्भर रहने के। हालांकि नौकरी के साथ इसे शुरू करना बेहतर होता, लेकिन अब जो हो गया सो हो गया। नई शुरुआत करो, सफलता जरूर मिलेगी।” अन्य लोगों ने भी शुभकामनाएं दी हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।