newly married technician from Hyderabad committed suicide due to dowry harassment by husband सोशल मीडिया पर मुलाकात, पटना में शादी; बिहार की इंजीनियर ईशिता ने हैदराबाद में किया सुसाइड, क्यों?, India News in Hindi - Hindustan
More

सोशल मीडिया पर मुलाकात, पटना में शादी; बिहार की इंजीनियर ईशिता ने हैदराबाद में किया सुसाइड, क्यों?

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिहार की रहने वाली 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर इशिता यादव ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, महिला ने अपने अपार्टमेंट में छत के पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी।

Thu, 2 April 2026 09:33 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share
सोशल मीडिया पर मुलाकात, पटना में शादी; बिहार की इंजीनियर ईशिता ने हैदराबाद में किया सुसाइड, क्यों?

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिहार की रहने वाली 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता यादव ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, महिला ने अपने अपार्टमेंट में छत के पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी। मियापुर थाना पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम को इशिता यादव हैदराबाद के साइबराबाद इलाके के मियापुर में स्थित अपने अपार्टमेंट के हॉल में छत के पंखे से लटकी हुई मिलीं। पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी उनके पति नीरज भंसाल ने दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि इशिता पर उनके पति नीरज भंसाल द्वारा कथित तौर पर दहेज की मांग की जा रही थी, और इसको लेकर लगातार दबाव डाला जा रहा है। साथ ही हर वक्त परेशान किया जा रहा था। मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही नीरज ने इशिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया और उनके परिवार से पैसे की मांग की। साथ ही, नीरज ने हाल ही में शुरू की गई अपनी स्टार्टअप कंपनी में परिवार से निवेश करने का भी दबाव डाला था।

फरवरी में हुई थी दोनों की शादी

बताया जाता है कि इशिता यादव बिहार की रहने वाली थीं, जबकि उनके पति नीरज भंसाल मध्य प्रदेश के निवासी हैं। दोनों की मुलाकात वर्ष 2020 में सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। लगभग पांच वर्ष तक रिश्ते में रहने के बाद दोनों ने इसी वर्ष 20 फरवरी को पटना में परिवारजनों की उपस्थिति में विवाह कर लिया था। शादी के बाद दंपति सॉफ्टवेयर क्षेत्र में नौकरी करने के लिए हैदराबाद आ गया था।

फिलहाल, मियापुर थाना पुलिस ने ईशिता के माता-पिता की शिकायत पर पति नीरज भंसाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गांधी अस्पताल भेज दिया है। पति नीरज को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और नीरज के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।