Army Chief General Upendra Dwivedi with false claims movie on operation Sindoor क्या ऑपरेशन सिंदूर पर बनने वाली फिल्म की स्क्रिप्ट आर्मी चीफ देंगे? जानें वायरल दावे का सच, Viral-news Hindi News - Hindustan
More

क्या ऑपरेशन सिंदूर पर बनने वाली फिल्म की स्क्रिप्ट आर्मी चीफ देंगे? जानें वायरल दावे का सच

वायरल वीडियो जानबूझकर जनता को भ्रमित करने के लिए तैयार किया गया है, जिसमें आर्मी चीफ के मूल भाषण को AI टूल्स से तोड़-मरोड़कर गलत तरीके से पेश किया गया है। ऐसी अफवाहें सीमा पार से फैलाई जा रही हैं, सतर्क रहना होगा।

Fri, 10 April 2026 05:05 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
क्या ऑपरेशन सिंदूर पर बनने वाली फिल्म की स्क्रिप्ट आर्मी चीफ देंगे? जानें वायरल दावे का सच

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी का एक वीडियो पाकिस्तानी अकाउंट्स से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल किया जा रहा है। इसमें जनरल द्विवेदी को यह कहते हुए दिखाया कि, ‘मैंने अब प्रधानमंत्री मोदी से अपील की है कि वे मुझे फिल्म डायरेक्टर रंजन अग्निहोत्री से मिलाएं, ताकि मैं उनकी आगामी फिल्म ऑपरेशन सिंदूर के लिए सही जानकारी और स्क्रिप्ट दे सकूं।' वीडियो देखने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि आखिर सच्चाई क्या है? क्या सच में ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म आने वाली है और क्या सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ऐसा कोई बयान दिया है? चलिए फैक्ट चेक के जरिए हम आपको सही जानकारी देते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वकील ने दायर कर दीं 25 PIL, भड़के CJI सूर्यकांत बोले- अपने प्रोफेशन पर ध्यान दो

वायरल वीडियो जानबूझकर जनता को भ्रमित करने के लिए तैयार किया गया है, जिसमें आर्मी चीफ के मूल भाषण को AI टूल्स से तोड़-मरोड़कर गलत तरीके से पेश किया गया है। ऐसी अफवाहें सीमा पार से फैलाई जा रही हैं, जो राष्ट्रीय सुरक्षा और सेना की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास है। पीआईबी फैक्ट चेक ने भी इस वीडियो को एआई जनरेटेड डीपफेक बताते हुए अलर्ट जारी किया है। सच्चाई यह है कि जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ऐसा कोई बयान कभी नहीं दिया है। यह वीडियो जनता को गुमराह करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बैलगाड़ियां और ढोल लेकर फिर सड़क पर उतरे किसान, नए खरीद नियमों पर क्यों भड़के

फैक्ट चेक में क्या निकलकर आया सामने

पीआईबी ने जोर देकर कहा कि मूल, अनएडिटेड क्लिप देखकर सत्य की पुष्टि की जा सकती है। इस डीपफेक का मकसद भारत की सशस्त्र सेनाओं और सरकार के प्रति अविश्वास पैदा करना है, खासकर जब देश ऑपरेशन सिंदूर जैसे संवेदनशील सैन्य अभियानों पर चर्चा कर रहा है। फैक्ट चेक यूनिट ने इसे पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा का हिस्सा करार दिया है। मूल अनएडिटेड क्लिप एएनआई की ओर से शेयर की गई है, जिसमें जनरल द्विवेदी 9 अप्रैल को बेंगलुरु में रण संवाद ट्राई-सर्विस सेमिनार में बोल रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:WFH मीटिंग में ऑन रह गया कैमरा-माइक; मैनेजर पर निकाल रहा था खुन्नस; VIDEO वायरल

सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इसमें ग्राउंड इंटेलिजेंस नेटवर्क, साइबर और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर इनपुट्स के साथ आर्मी-एयर फोर्स टारगेटिंग साइकल की सटीकता सुनिश्चित हुई। नौसेना की रीपोजिशनिंग ने स्ट्रैटेजिक गणित को आकार दिया। उन्होंने जोर दिया कि कोई भी डोमेन अकेले नहीं चला, बल्कि सभी डोमेन एक-दूसरे के लिए जरूरी शर्तें तैयार करते हैं। बताते चलें कि आपको डीपफेक वीडियो के प्रति सतर्क रहना चाहिए। अगर कोई संदिग्ध कंटेंट दिखे तो शेयर करने से पहले फैक्ट चेक करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।