Balrampur News: 8 वर्षीय बच्चे की हत्या मामले में तीन सगे भाई गिरफ्तार, सरिया और ब्लेड बरामद
Follow Us on
13 मई, बुधवार: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में 8 वर्षीय राजकुमार की हत्या मामले में पुलिस ने तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने गाली देने के विवाद में सरिया से हमला कर बच्चे की हत्या की और शव को छिपा दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल सरिया और ब्लेड बरामद किया है।