Kaimur News: 60 किमी रफ्तार की आंधी से तबाही, गरीबों की झोपड़ियां और फसलें प्रभावित
Follow Us on
13 मई, बुधवार: बिहार के कैमूर जिले में बुधवार शाम तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी में झोपड़ियां, कराकट और खपड़े उड़ गए। सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंचा और बिजली गुल होने से कई इलाकों में अंधेरा छा गया।