सुकन्या समृद्धि योजना से बेटी की पढ़ाई और शादी के लिए सुरक्षित फंड तैयार करें
Follow Us on
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 10 वर्ष से कम उम्र की बेटियों के लिए बचत खाता खोला जा सकता है। इसमें 8.2% तक ब्याज मिलता है और टैक्स में छूट भी मिलती है। सालाना ₹250 से ₹1.5 लाख तक निवेश किया जा सकता है। 21 वर्ष में खाता मैच्योर होता है और शिक्षा के लिए आंशिक निकासी की सुविधा भी मिलती है।