Neemrana Industrial Area: जापानी जोन में मजदूरों का फूटा गुस्सा, कंपनी में तोड़फोड़ और हंगामा
Follow Us on
राजस्थान के बहरोड़ जिले के औद्योगिक क्षेत्र नीमराणा में मजदूरों का भारी आक्रोश देखने को मिला है। जापानी जोन स्थित निडेक (Nidec) कंपनी के बाहर सैकड़ों मजदूर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान अज्ञात हमलावरों द्वारा मजदूरों पर किए गए हमले ने स्थिति को तनावपूर्ण बना दिया।