पस्तपार थाना क्षेत्र के पस्तपार लहौना बहियार स्थित मकई खेत में शनिवार को 30 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान पस्तपार वार्ड 12 निवासी लडू कामती की पत्नी उषा देवी 30 वर्ष के रूप में हुई हैं। शनिवार को मजदूर जब मकई खेत में खाद डालने गए तो खेत में महिला का शव देखा।