yellow alert in uttarakhand mausam dept says some districts will experience snowfall rain उत्तराखंड में बर्फबारी बढ़ाएगी आफत; किन जिलों में होगी बारिश, कहां-कहां अलर्ट?, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

उत्तराखंड में बर्फबारी बढ़ाएगी आफत; किन जिलों में होगी बारिश, कहां-कहां अलर्ट?

उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम फिर बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पढ़ें यह रिपोर्ट…

Fri, 30 Jan 2026 01:30 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
उत्तराखंड में बर्फबारी बढ़ाएगी आफत; किन जिलों में होगी बारिश, कहां-कहां अलर्ट?

उत्तराखंड में एकबार फिर मौसम बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग की मानें तो 2 फरवरी को दस्तक देने वाले इस पश्चिमी विक्षोभ का असर 3 फरवरी तक नजर आएगा। उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में तीन फरवरी तक मौसम खराब रहेगा।

आज और कल इन जिलों में बारिश और बर्फबारी

मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 3000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाली कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में शनिवार को कुछ जगहों पर घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पहली और दूसरी फरवरी को कैसा मौसम?

मौसम विभाग ने पहली और दूसरी फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 3000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाली कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है। देहरादून में भी कुछ जगहों पर हल्की से बहुत हल्की बारिश देखी जा सकती है। कुछ जिलों में अलग-अलग जगहों पर बिजली कड़कने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

3 फरवरी को इन जिलों में बर्फबारी

मौसम विभाग ने 3 फरवरी को भी उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 2800 मीटर और उससे ज़्यादा ऊंचाई वाली कई जगहों पर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है। इसी दिन कुछ जिलों में अलग-अलग जगहों पर बिजली कड़कने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

uttarakhand weather
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहाड़िया समुदाय की सुरक्षा के आदेश, झारखंड HC से मुस्लिम आरोपियों की अर्जी खारिज
ये भी पढ़ें:हिमाचल के CBSE स्कूलों में निकली शिक्षकों की भर्ती, कब तक आवेदन, कितना मानदेय?
ये भी पढ़ें:दिग्विजय सिंह का बड़ा दावा, UGC के फाइनल नियमों में नहीं शामिल कीं कुछ सिफारिशें

पूरे हफ्ते कोहरा छाने की संभावना

उत्तराखंड में फरवरी को भी कुछ जगहों पर हल्की से बहुत हल्की बारिश या बर्फबारी देखी जा सकती है। खासकर 2800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाली जगहों पर मौसम खराब रहने की संभावना है। अगले 1 से 2 दिनों के दौरान उत्तराखंड में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद इसमें गिरावट आएगी। इस हफ्ते पहाड़ी इलाकों की घाटियों में कुछ जगहों पर हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।