Women Devotees Harassed at Har Ki Pauri haridwar Slapped for Resisting Video Goes Viral हरकी पैड़ी में महिला श्रद्धालुओं से छेड़छाड़, विरोध पर थप्पड़ बरसाए; VIDEO वायरल, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

हरकी पैड़ी में महिला श्रद्धालुओं से छेड़छाड़, विरोध पर थप्पड़ बरसाए; VIDEO वायरल

हरकी पैड़ी स्थित शिव मंदिर में एमपी से आई महिला श्रद्धालुओं के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उनकी थप्पड़ों से पिटाई कर दी।

Tue, 9 June 2026 10:09 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share
हरकी पैड़ी में महिला श्रद्धालुओं से छेड़छाड़, विरोध पर थप्पड़ बरसाए; VIDEO वायरल

Haridwar News: हरिद्वार शिव मंदिर में महिला श्रद्धालओं से मारपीट और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रवि चौहान के रूप में हुई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया है।

झांसी निवासी क्रांति गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बहनों और परिवार के साथ अधिक मास में गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के लिए 15 मई को हरिद्वार आई थीं। तीनों बहनें प्रतिदिन गंगा स्नान के बाद शिव मंदिर में जलाभिषेक कर रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान रवि चौहान नामक व्यक्ति उनके पास आया और उनसे अभद्र व्यवहार करते हुए छेड़खानी करने लगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहाड़ों में बारिश, 11 जून से पूरे उत्तराखंड में झमाझम; केदारघाटी में एक मौत

आरोप- सात जून को भी छेड़छाड़ हुई

महिला का आरोप है कि आरोपी ने उनसे कहा कि यदि उन्हें यहां स्नान और पूजा करनी है तो तीनों बहनों को उससे अकेले में मिलना होगा। शिकायत के अनुसार सात जून को भी आरोपी ने मंदिर परिसर में उनके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर महिलाएं उसे पुलिस चौकी ले जाने लगीं, जिस पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिलाएं आरोपी को पकड़कर चौकी ले जाने की बात कहती दिखाई दे रही हैं। इसी दौरान आरोपी महिलाओं को थप्पड़ मारता नजर आ रहा है। वीडियो में दूसरी महिला के साथ भी आरोपी द्वारा अभद्रता और मारपीट का दृश्य सामने आया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में प्रेमिका के सामने दलित युवक की हत्या, सवर्ण से प्यार की खौफनाक सजा

लोगों में भारी आक्रोश

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठने लगी। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने महिला की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और आरोपी रवि चौहान को गिरफ्तार कर लिया है।

सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि महिला यात्रियों की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी के बाद बाद आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विंटेज कार के नाम पर खानपुर विधायक उमेश कुमार से लाखों ठगे; रांची के डीलर पर केस

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।