Woman Farmer Threatens Self Immolation Serious Allegations Against Brother of BJP MLA in Uttarakhand Video Goes Viral भाजपा विधायक अरविंद पांडे से बचा लो… रोते-रोते महिला किसान ने बेटे संग दी आत्मदाह की चेतावनी, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

भाजपा विधायक अरविंद पांडे से बचा लो… रोते-रोते महिला किसान ने बेटे संग दी आत्मदाह की चेतावनी

वायरल वीडियो में महिला और उनके बेटे ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा है कि पिछले छह वर्षों से वे न्याय के लिए भटक रहे हैं, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही।

Thu, 15 Jan 2026 12:58 PMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान
share
भाजपा विधायक अरविंद पांडे से बचा लो… रोते-रोते महिला किसान ने बेटे संग दी आत्मदाह की चेतावनी

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में काशीपुर निवासी किसान सुखवंत के जमीन धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई न होने पर गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला अभी सुर्खियों में बना ही हुआ है, इस बीच केलाखेड़ा क्षेत्र की एक किसान महिला ने जमीन विवाद में आत्महत्या की चेतावनी दी है। न्याय की आस में भटक रही बुजुर्ग महिला परमजीत कौर (65) और उनके पुत्र ने सोशल मीडिया पर एक भावुक और चेतावनी भरा वीडियो जारी कर क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। महिला ने भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

वीडियो में पीड़ित परिवार ने गदरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पांडे और उनके भाई के आवास के सामने सामूहिक आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। यह वीडियो 14 जनवरी को बताया जा रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता। महिला ने वीडियो में आरोप लगाया कि वर्ष 2019 में विधायक के भाई अमर पांडे ने धोखाधड़ी से उनकी लगभग ढाई एकड़ कृषि भूमि को 30 वर्ष की लीज पर अपने नाम करवा लिया। महिला का कहना है कि सौदा केवल एक एकड़ भूमि का तय हुआ था, लेकिन उन्हें गुमराह कर पूरी जमीन लीज पर करवा ली गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:FB लाइव कर खुद को गोली मारने वाले किसान के केस में एसआईटी गठित, 4 करोड़ का फ्रॉड
ये भी पढ़ें:FB लाइव कर किसान ने खुद को उड़ाया, 4 करोड़ के फ्रॉड में पूरा थाना लाइन हाजिर
ये भी पढ़ें:मैं मर चुका हूं... पत्नी-बेटे के सामने खुद को उड़ाया, मौत से पहले फेसबुक लाइव

वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

वीडियो में महिला और उनके बेटे ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा है कि पिछले छह वर्षों से वे न्याय के लिए भटक रहे हैं, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने किसान संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी मदद की गुहार लगाई है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो वे विधायक अरविंद पांडे और उनके भाई के आवास के सामने सामूहिक आत्मदाह कर लेंगे।

पहले भी कर चुके आत्मदाह का प्रयास

गौरतलब है कि इसी जमीन विवाद को लेकर महिला जून 2023 में एसडीएम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी थीं। इससे पहले 22 फरवरी 2021 को शहीद भगत सिंह चौक पर उन्होंने आत्मदाह का प्रयास भी किया था, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।

विधायक अरविंद पांडे ने आरोपों को खारिज किया

गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा, ‘अगर मैंने किसी को सताया है या किसी की जमीन छीनी है तो सीबीआई से भी बड़ी कोई जांच एजेंसी हो तो उससे जांच कराई जाए। वह महिला मेरी मां के समान हैं। एक सुई की नोक के बराबर भी अगर मैंने इनके साथ कोई धोखाधड़ी या पाप किया हो तो देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी से मेरे और मेरे पूरे परिवार की जांच कराई जाए। यदि मैं दोषी पाया गया तो सजा भुगतने को तैयार हूं।’

पांडे ने सुखवंत प्रकरण में पुलिस पर उठाए थे सवाल

बता दें कि गरदपुर विधायक अरविंद पांडे ने काशीपुर निवासी किसान सुखवंत की आत्महत्या के मामले में ऊधमसिंह नगर पुलिस पर सवाल उठाए थे। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग उठाई थी। उनका आरोप था कि पुलिस अगर पीड़ित किसान की सुन लेती तो वह आत्महत्या के लिए मजबूर न होता।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।