Why did the Kanwariyas throw stones at the police in Haridwar? The soldiers used lathis हरिद्वार में भड़क गए कांवड़िये, पुलिस पर बरसाने लगे पत्थर; फिर जवानों ने भांजी लाठियां, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

हरिद्वार में भड़क गए कांवड़िये, पुलिस पर बरसाने लगे पत्थर; फिर जवानों ने भांजी लाठियां

भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने जवाबी हमले के तौर पर लाठी चार्ज की। पथराव में दरोगा करम सिंह चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Sun, 13 July 2025 11:35 AMRatan Gupta हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share
हरिद्वार में भड़क गए कांवड़िये, पुलिस पर बरसाने लगे पत्थर; फिर जवानों ने भांजी लाठियां

उत्तराखंड के हरिद्वार से कांवड़ियों और पुलिस जवानों के बीच झड़प की खबर सामने आई है। यहां कांवड़ यात्रा के दौरान बहादराबाद टोल प्लाजा पर हाईवे पर बैठे कांवड़ियों को हटाने पहुंची पुलिस टीम पर अचानक पथराव शुरू हो गया। उन्हें काबू में करने के लिए पुलिस ने जवाबी हमले के तौर पर लाठी चार्ज की। पथराव में दरोगा करम सिंह चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कांवड़ियों और जवानों में झड़प की क्या वजह?

घटना उस समय शुरू हुई जब टोल प्लाजा पर कांवड़ यात्री बीच सड़क पर बैठकर जाम लगाए हुए थे। पुलिस कर्मियों ने जब समझाने का प्रयास किया तो पहले कहासुनी हुई और फिर कुछ कांवड़ियों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। पत्थरबाजी में दारोगा करम सिंह चौहान के सिर पर गंभीर चोट लगी है। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हरिद्वार घूमने गई दिल्ली की महिला से रेप, पवित्र नगरी में रिक्शा चालक बना हैवान
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में बाबाओं पर गिरी गाज, अब तक 134 साधु-संत गिरफ्तार; सामने आई बड़ी वजह

हालात हुए बेकाबू तो बुलानी पड़ी पैरामिलिट्री फोर्स

पथराव कर रहे कांवड़ियों ने वहां खड़े एक सरकारी वाहन और निजी बस में तोड़फोड़ भी की। हालात बिगड़ते देख मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स बुलाया गया। बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर कर गश्त बढ़ा दी गई है और टोल क्षेत्र में देर रात तक भारी पुलिस बल तैनात रहा।

चार आरोपितों की मौके से हुई गिरफ्तारी

इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ ने बताया कि चार आरोपितों को मौके से हिरासत में लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने कहा कि घटनाक्रम की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा की आड़ में कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

कांवड़ियों ने महिला पुलिसकर्मी के साथ की अभद्रता

प्रेमनगर आश्रम में कांवड़ियों ने महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता कर दी। सिंहद्वार और प्रेमनगर चौक पर टकराव की स्थिति बन गई। इसके बाद पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं। सिंहद्वार चौक पर कांवड़ियों को हाईवे पर जाने से रोकने के लिए कांवड़ पटरी पर बैरिकेट लगाए गए हैं। शनिवार दोपहर के समय कुछ कांवड़िए कांवड़ पटरी छोड़ हाईवे से आगे बढ़ने लगे। कांवड़िए बैरिकेटिंग हटा कर हंगामा करने लगे। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में कांवड़िए हाईवे पर उतर आए। इससे मार्ग पूरी तरह जाम हो गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।