हरिद्वार घूमने गई दिल्ली की महिला से रेप, पवित्र नगरी में ई-रिक्शा चालक बना हैवान
घटना शुक्रवार शाम की है, जब महिला हरिद्वार से वापस दिल्ली लौटने के लिए निकली थी। जानकारी के अभाव में वह गलती से रुड़की में उतर गई और दिल्ली की बस के बारे में पूछताछ करते हुए बस स्टैंड पहुंची।

उत्तराखंड के पवित्र स्थल हरिद्वार घूमने आई दिल्ली निवासी महिला के साथ रुड़की में एक ई-रिक्शा चालक द्वारा दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना शुक्रवार शाम की है, जब महिला हरिद्वार से वापस दिल्ली लौटने के लिए निकली थी। जानकारी के अभाव में वह गलती से रुड़की में उतर गई और दिल्ली की बस के बारे में पूछताछ करते हुए बस स्टैंड पहुंची।
बस स्टैंड पर उसे मिला एक ई-रिक्शा चालक, जिसने महिला को झांसे में लेकर बताया कि दिल्ली के लिए बस दूसरे स्टैंड से मिलेगी। महिला उसकी बातों में आ गई और ई रिक्शा में बैठ गई। आरोपी महिला को शहर से बाहर एक सुनसान इलाके, जो जंगल जैसा था, में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
वारदात के बाद आरोपी महिला को रेलवे स्टेशन के पास छोड़कर फरार हो गया।पीड़िता जैसे-तैसे कोतवाली रुड़की पहुंची और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर दिया है।
हरिद्वार के रोडीबेलवाला क्षेत्र के लालजीवाला बस्ती में एक महिला की जहर खाने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की खबर भी सामने आई है। परिजनों ने महिला के साथ लिव इन में रहने वाले युवक पर जहर देने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि खड़खड़ी निवासी युवक ने उसको जहर देकर मारा है।
पुलिस के मुताबिक, लालजीवाला बस्ती निवासी एक महिला की शादी के ढाई साल बाद अपने पति से तलाक हो गया था। कुछ समय से वह बस्ती में एक युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। शनिवार को अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन