Amit Shah Praise Uttarakhand CM pushkar singh dhami says desh men Dharm ki jyot akhand kar rhe धर्म की जोत अखंड कर रहे धामी, अमित शाह की तारीफों ने थामी उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन की हवा, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

धर्म की जोत अखंड कर रहे धामी, अमित शाह की तारीफों ने थामी उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन की हवा

उत्तराखंड पहुंचे अमित शाह ने गीता प्रेस के शताब्दी समारोह कार्यक्रम में उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी की तारीफ में दो शब्द ही कहे, लेकिन इन बातों ने प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की हवा को शांत कर दिया है।

Thu, 22 Jan 2026 07:36 AMGaurav Kala ऋषिकेश
share
धर्म की जोत अखंड कर रहे धामी, अमित शाह की तारीफों ने थामी उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन की हवा

Amit Shah Praise Uttarakhand CM Dhami: दो दिन के लिए उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। धामी की दृढ़ हिंदुत्ववादी कार्यशैली के कायल शाह ने स्पष्ट कहा कि धामी ने देश में धर्म की जोत को अखंड करने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया है। भाजपा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद नंबर-2 की हैसियत रखने वाले शाह से मिली तारीफ से जहां एक बार फिर धामी का कद बढ़ा है। वहीं धामी समर्थकों में भी उत्साह की लहर है।

पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में हालांकि अमित शाह ने दो-तीन वाक्य ही बोले, लेकिन इनका पार्टी की अंदरूनी राजनीति में भी बड़ा गहरा असर गया है। इन प्रशंसाओं ने उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन की उन अटकलों को भी विराम लगा दिया, जब चर्चाएं जोर पकड़ रही थीं कि सीएम बदलने की चर्चा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुष्कर धामी अच्छा काम कर रहे... उत्तराखंड में CM बदलने की चर्चा पर भाजपा अध्यक्ष
ये भी पढ़ें:निर्यात तैयारी सूचकांक में उत्तराखंड को पहला स्थान, CM धामी बोले- गर्व का क्षण

गीता प्रेस शताब्दी समारोह में पहुंचे थे शाह

बुधवार को ऋषिकेश में स्वर्गाश्रम में गीता प्रेस की कल्याण पत्रिका के शताब्दी समारोह में आए शाह ने बिना किसी लागलपेट के अपने संबोधन में मुख्यमंत्री को शामिल किया। धामी द्वारा राज्य में सनातन संस्कृति की रक्षा के फैसलों पर मुहर लगाते हुए कहा कि पुष्कर सिंह धामी देवभूमि के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने पूरे देश भर में देश भक्ति जागृत करने और धर्म की जोत को अखंड करने के लिए लगातार विचरण किया है।

पीएम मोदी भी कर चुके तारीफ

यह पहला मौका नहीं है जब केंद्रीय नेताओं ने धामी के कार्यों को सराहा है। पिछले साल राज्य स्थापना दिवस समारोह में आए प्रधानमंत्री मोदी ने भी धामी की नीतियों को खुलकर सराहा था। धामी के विनम्र व्यवहार और सनातन केंद्रित कठोर फैसलों के लिए भाजपा हाईकमान शुरू से कायल हैं। दूसरे राज्यों में चुनाव के दौरान भाजपा हाई कमान धामी को अपने प्रमुख चेहरे के रूप में उतरता रहा है।

अमित शाह की पार्टी नेताओं को मौन नसीहत

धामी की तारीफ में बोले गए चंद शब्दों में शाह का कड़ा संदेश भी छिपा है। कुछ समय से देखा जा रहा है कि विपक्ष के साथ साथ यदाकदा पार्टी के भीतर से भी सरकार के लिए असहज करने वाली बातें आ रही हैं। नेतृत्व परिवर्तन के शिगूफे भी उड़ाए जाते रहे हैं। भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि धामी हाई कमान की पसंद हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।