Weather Change Dehradun haridwar Uttarakhand 8 districts heavy rain snowfall imd orange Alert गर्मी से बेहाल देहरादून-हरिद्वार समेत इन 8 जिलों में दो दिन भारी बारिश; ऑरेंज अलर्ट, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

गर्मी से बेहाल देहरादून-हरिद्वार समेत इन 8 जिलों में दो दिन भारी बारिश; ऑरेंज अलर्ट

Uttarakhand Weather Change: उत्तराखंड के आठ जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दो दिन देहरादून-हरिद्वार समेत कई जिलों में भारी बारिश होगी। राजधानी देहरादून में सुबह मौसम खराब हो गया है।

Thu, 11 June 2026 07:44 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून/हल्द्वानी
share
गर्मी से बेहाल देहरादून-हरिद्वार समेत इन 8 जिलों में दो दिन भारी बारिश; ऑरेंज अलर्ट

Uttarakhand Weather Change: उत्तराखंड में अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज बेहद तल्ख रहने वाला है। राजधानी देहरादून सुबह-सुबह मौसम खराब हो गया है। कई जगहों पर तेज हवाएं चल रही हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग ने 11 और 12 जून को राज्य के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर और चम्पावत जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं उच्च हिमालयी इलाकों में आज बर्फबारी का अलर्ट है।

इन क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है। वहीं, राज्य के शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां पर्वतीय क्षेत्रों में तीव्र से अति तीव्र बारिश हो सकती है। इस दौरान पहाड़ी और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में खराब मौसम के दौरान पर्यटकों और ट्रेकर्स के जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कालापानी की ‘सजा’ से आजाद होंगे उत्तराखंड के ये गांव, दशकों पुराना इंतजार खत्म

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि आज देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, उधम सिंह नगर और चम्पावत जनपदों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि होने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर आने की आशंका है। 11 से 13 जून तक राज्य के 4200 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के भी आसार बने हुए हैं। लोगो से भी सतर्क रहने की अपील की गई है।

मैदानों में गर्मी से चढ़ा पारा, पहाड़ों में बारिश से राहत

उत्तराखंड में बुधवार को मौसम के दो रंग देखने को मिले। मैदानी जिलों में जहां तेज धूप एवं गर्म हवाओं से पारा सामान्य से दो डिग्री तक चढ़ गया। वहीं, पहाड़ों में हुई बारिश ने राहत दी और तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे रहे। मौसम विभाग के मुताबिक, देहरादून, हरिद्वार और यूएसनगर में बुधवार को पारा सामान्य से दो डिग्री तक ज्यादा दर्ज किया गया है। रुड़की 39 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म रहा, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है। वहीं, पंतनगर में सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 38.1 डिग्री और दून में भी पारा 36.9 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा।

कुमाऊं में गर्मी से बेहाल लोग, पारा 39 पार

कुमाऊं के मैदानी क्षेत्रों में लगातार पड़ रही गर्मी से लोग बेहाल हैं। बुधवार को सुबह हल्के बादल छाए रहने के बाद भी दिन में लोग उमसभरी गर्मी से परेशान रहे। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ राहत जरूर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहाड़ों पर नहीं भटकेंगे ट्रेकर्स, उत्तराखंड में 100 रूट्स की होगी GPS मैपिंग

कुमाऊं के मैदानी और पहाड़ी इलाकों के तापमान में बुधवार को औसतन 8-9 डिग्री सेल्सियस से अधिक का अंतर रिकॉर्ड किया गया। जहां मैदानी जिला ऊधम सिंह नगर 39 डिग्री सेल्सियस के साथ तप रहा है, वहीं पहाड़ी क्षेत्र चम्पावत में पारा 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सरोवर नगरी नैनीताल में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे वहां पहुंचे पर्यटकों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। इसके अलावा अल्मोड़ा में 31 डिग्री और बागेश्वर में 32 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। हल्द्वानी में सुबह से ही बादल छाए रहने के बावजूद तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया।

11 से 14 जून तक बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार से राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। विभाग ने 11 जून से 14 जून के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चम्पावत जनपदों में अधिकांश स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। हालांकि 14 जून को हरिद्वार व यूएस नगर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हरिद्वार से किडनैप बच्ची का दिल्ली से सुराग, यूपी के दंपति चला रहे थे नेटवर्क

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।