Was anyone in the car with Tanvi before the suicide? Police are examining CCTV. क्या सुसाइड से पहले तन्वी के साथ कार में कोई था? CCTV खंगाल रही पुलिस, जहरीले इंजेक्शन से ली थी जान, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

क्या सुसाइड से पहले तन्वी के साथ कार में कोई था? CCTV खंगाल रही पुलिस, जहरीले इंजेक्शन से ली थी जान

Doctor Tanvi Suicide Case: शुक्रवार को पुलिस ने अस्पताल से लेकर उस घटनास्थल तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जहां तन्वी ने अपनी कार खड़ी कर कैनुला के जरिए खुद को जहरीला इंजेक्शन लगाया था।

Sat, 28 March 2026 07:14 AMRatan Gupta हिन्दुस्तान, देहरादून
share
क्या सुसाइड से पहले तन्वी के साथ कार में कोई था? CCTV खंगाल रही पुलिस, जहरीले इंजेक्शन से ली थी जान

Doctor Tanvi Suicide Case: एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की पीजी की छात्रा डॉ. तन्वी आत्महत्या के मामले में पुलिस की तफ्तीश अब इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और परिस्थितिजन्य सबूतों पर केंद्रित हो गई है। शुक्रवार को पुलिस ने अस्पताल से लेकर उस घटनास्थल तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जहां तन्वी ने अपनी कार खड़ी कर कैनुला के जरिए खुद को जहरीला इंजेक्शन लगाया था।

क्या सुसाइड से पहले तन्वी के साथ कार में कोई था?

सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि नाइट ड्यूटी के बाद जब तन्वी अस्पताल से निकली और कार लेकर गई तो उस पूरे रूट पर क्या-क्या गतिविधियां हुईं। सबसे अहम बात यह जांची जा रही है कि कार में सुसाइड करने के दौरान या उससे ठीक पहले उसके साथ कोई अन्य तो मौजूद नहीं था। पुलिस रास्तों पर लगे कैमरों की टाइमिंग और फुटेज का बारीकी से मिलान कर रही है। इसके साथ ही जिन दवाओं को उसने अपने शरीर में चढ़ाया वह कहां से ली गई, इस पर जांच केंद्रीत है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PM मोदी से मिले CM धामी, डिफेंस हब समेत इन3 बड़ी मांगों से बदल सकता है उत्तराखंड

जांच समिति की रिपोर्ट पर होगा निर्णय: प्राचार्य

देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज की पीजी छात्रा डॉ तन्वी के निधन पर प्राचार्य डा. उत्कर्ष शर्मा ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। कहा कि यह मामला पुलिस प्रशासन और एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज प्रशासन की जांच के अधीन है। इस संबंध में स्थानीय प्रशासन द्वारा एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया जा चुका है। जांच समिति सभी तथ्यों और साक्ष्यों का निष्पक्ष अध्ययन करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में बिजली ग्राहक परेशान हुए तो MD और डायरेक्टर तक पर गिरेगी गाज

डॉ. प्रियंका गुप्ता के समर्थन में आए

देहरादून ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी ने श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के नेत्र विभाग की प्रमुख डॉ. प्रियंका गुप्ता के समर्थन में आए हैं। सोसाइटी का मानना है कि डॉ. प्रियंका गुप्ता एक अनुभवी, समर्पित पेशेवर चिकित्सक हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शेरो-शायरी में CM रेखा ने केजरीवाल पर किए हमले, आप भी सुनिए शीशमहल वाले तंज
ये भी पढ़ें:गुजरात में आप की सरकार बनने पर महिलाओं को देंगे 1000 रुपये, केजरीवाल का ऐलान

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।