उत्तराखंड: अगले 5 दिन सामान्य रहेगा मौसम, 17 जनवरी के बाद होगा ये बदलाव
मौमस विभाग ने राज्य में 16 जनवरी तक कोहरे, पाले और ठंड की स्थिति के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मैदानी जनपद ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार और देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत के मैदानी क्षेत्रों में अगले पांच दिन के लिए घने कोहरे की संभावना है साथ ही शीत लहर जैसी स्थिति बनी रहेगी।
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में 16 जनवरी तक मौसम सामान्य रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने के आसार हैं तो वहीं 17 जनवरी के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है। मौमस विभाग ने राज्य में 16 जनवरी तक कोहरा, पाला और ठंड की स्थिति के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सीएस तोमर ने ये जानकारी दी। तोमर ने कहा कि 'प्रदेश में 15-16 तारीख तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं 17-18 तारीख तक पहाड़ी जनपद में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हल्की बारिश हो सकती है या फिर 3400 मीटर से ऊपर वाले इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क ही रहने की संभावना है।
उन्होंने आगे बताया कि ‘मैदानी जनपद ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार और देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत के मैदानी क्षेत्रों में अगले पांच दिन के लिए घने कोहरे की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में पाला पड़ने की संभावना है।’
पाला पड़ने से जनजीवन प्रभावित
उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर सोमवार को तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क बना रहा। पहाड़ी इलाकों में पाला पड़ने से जनजीवन प्रभावित है। वहीं मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता काफी कम हो गई है और अगले चार से पांच दिन भी यही स्थिति रह सकती है।
सुबह घना कोहरा दिखा
मसूरी में तो रात का तापमान शून्य से नीचे पहुंच जा रहा है। मसूरी में तो कंपनी गार्डन झील का पानी भी जमने लगा है। सोमवार को रामनगर शहर और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में जहां चटक धूप खिली, वहीं मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। हरकी पौड़ी, हरिद्वार, बागेश्वर और ऊधमसिंह नगर के खटीमा में सोमवार सुबह घना कोहरा दिखा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन