झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, शीतलहर के चलते स्कूलों में छुट्टी; कलेक्टर का आदेश
झारखंड में ठंड का कहर लगातार जारी है। रांची जिले में ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों में कक्षाओं के संचालन को लेकर रविवार नया आदेश जारी किया है।

झारखंड में ठंड का कहर लगातार जारी है। रांची जिले में ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों में कक्षाओं के संचालन को लेकर रविवार नया आदेश जारी किया। केजी से छह तक की कक्षाएं 14 जनवरी तक नहीं चलेंगी। वहीं कक्षा सात से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं की कक्षाएं सुबह 10 बजे से चलेंगी। इस संबंध में रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने आदेश जारी कर दिया है। जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। ताकि शीतलहर के कारण होने वाली संभावित परेशानियों से बच्चों को सुरक्षित रखा जा सके।
इधर, पिछले 24 घंटों के दौरान रांची समेत राज्य के सभी जिलों में तापमान चढ़ने से ठंड में कमी आई। रविवार को न्यूनतम तापमान दो से सात डिग्री तक ऊपर चढ़ गया। रांची का न्यूनतम पारा बढ़कर 8.8 डिग्री दर्ज किया गया। दो दिन में 2.3 डिग्री की वृद्धि हुई है। वहीं रविवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला का 2.8 डिग्री दर्ज किया गया। यहां अभी भी कड़ाके की सर्दी है।
आज थोड़ी राहत, कल से फिर सताएगी कनकनी
सर्द हवा धीमी होने से झारखंड के पलामू और पश्चिमी भाग के कुछ जिलों को छोड़ राज्य में रविवार को कनकनी से थोड़ी राहत मिली। यह राहत सोमवार तक ही रहेगी। मंगलवार से शीतलहरी फिर लौटेगी। उधर, गोर्डन गेस्ट हाउस के अनुसार, मैकलुस्कीगंज का न्यूनतम तापमान रविवार को शून्य डिग्री पहुंच गया है। रविवार की सुबह में शून्य डिग्री तापमान मापा गया।




साइन इन