Uttarakhand weather update Alert for heavy rainfall in the next 24 hours Uttarakhand weather update: अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, 50 की रफ्तार से हवा भी चलेगी, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

Uttarakhand weather update: अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, 50 की रफ्तार से हवा भी चलेगी

उत्तराखंड में 86 साल में मई में एक दिन में दूसरी बार सर्वाधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना जताकर अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजल चमकने और 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से झोंके दार हवाएं चलने का अनुमान है।

Sun, 31 May 2026 08:06 AMSubodh Kumar Mishra हिन्दुस्तान, देहरादून
share
Uttarakhand weather update: अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, 50 की रफ्तार से हवा भी चलेगी

Uttarakhand weather update: उत्तराखंड में 86 साल में मई में एक दिन में दूसरी बार सर्वाधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। इस बीच मौसम विभाग ने बताया है कि पहाड़ी जिलों में आने वाले एक सप्ताह में हल्की बारिश के आसार हैं। राज्य के विभिन्न जनपदों के कुछ स्थानों में रविवार को हल्की से मध्यम बारिश व 3800 मीटर से ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी होने की संभावना है।

पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजल चमक सकती और 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से झोंके दार हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना जताकर अलर्ट जारी किया है। आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुद को मरीज बताकर दूसरे की सर्जरी करवा दी, दून अस्पताल में 'आयुष्मान' फर्जीवाड़ा

अधिकतम तापमान में गिरावट

पिछले 24 घंटे में कई बार हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे आसमान में काले बादल छा गए और बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद बिजली की गड़गड़ाहट के साथ साढ़े तीन बजे तेज बारिश होने लगी। साथ ही तेज हवाएं चलीं जिसके बाद राजपुर रोड पर पेड़ गिर गया। अंधड़ के साथ धूल-गंदगी आने पर राजपुर रोड क्षेत्र में कुछ दुकानों को बंद करना पड़ा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने जान दी, होटल के कमरे में जहर खा लिया

मई में एक दिन में दूसरी बार सर्वाधिक बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून में बीते 24 घंटे के दौरान 69 मिमी बारिश दर्ज की गई। विभागीय रिकॉर्ड के मुताबिक, उत्तराखंड में 86 साल में मई में एक दिन में दूसरी बार सर्वाधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। 1940 में 28 मई को एक दिन में सर्वाधिक 79 मिमी बारिश हुई थी। इसके बाद मई माह में एक दिन में दर्ज होने वाली यह दूसरी सबसे अधिक बारिश है। देहरादून में शनिवार को अधिकतम तापमान 33.8 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रिकार्ड किया गया।

मसूरी में जनजीवन प्रभावित

शहर में शनिवार को तेज बारिश के साथ ही आंधी ने पर्यटकों और लोगों की चिंता बढ़ा दी। बारिश और अंधड़ के कारण पर्यटक होटल की ओर लौट गए। पर्यटन नगरी मसूरी में दोपहर बाद तीन बजे मौसम ने करवट ली। आसमान में काले बादल छा गए और बारिश के साथ अंधड़ चलना शुरू हो गया। इस दौरान मालरोड से अधिकांश पर्यटक होटलों की ओर लौट गए। शनिवार को दोपहर में मौसम बदलने के बाद यहां पर काफी ठंडा हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड: वसीयत पंजीकरण के लिए समय सीमा बढ़ेगी, UCC में 90 दिन करने की तैयार

पार्क की सुरक्षा दीवार ढही

दून विहार वार्ड स्थित भागीरथीपुरम कॉलोनी में एमडीडीए की ओर से करीब 99.30 लाख रुपये की लागत से विकसित किए जा रहे पार्क की सुरक्षा दीवार शनिवार को पहली ही बारिश में भरभराकर ढह गई। दीवार गिरने से उसके पास खड़े कई लोडिंग वाहन और दोपहिया वाहन मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि घटना के समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। उधर, जाखन-जोहड़ी रोड पर एक विशाल पेड़ गिरने से सड़क पूरी तरह बंद हो गई। पार्षद ने वन विभाग को सूचित कर पेड़ हटाने और यातायात बहाल करने की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।