uttarakhand weather these districts will see rain alerts for next 4 days उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, इन जिलों बारिश; आज से लेकर 4 दिन कहां-कहां अलर्ट?, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, इन जिलों बारिश; आज से लेकर 4 दिन कहां-कहां अलर्ट?

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके बाद 3 दिनों तक मौसम साफ रहेगा लेकिन 16 से 18 अप्रैल के बीच एक बार फिर बारिश की संभावना जताई गई है।

Sun, 12 April 2026 04:11 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, इन जिलों बारिश; आज से लेकर 4 दिन कहां-कहां अलर्ट?

कUttarakhand Weather Forecast: उत्तराखंड में मौसम की आंखमिचौली जारी है। मौसम विभाग की मानें तो एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और उससे सटे लद्दाख पर मौजूद है। मौसम विभाग ने इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी है। इसके बाद 3 दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। फिर 16, 17 और 18 अप्रैल को बारिश की संभावना है।

दस्तक देगा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और उससे सटे लद्दाख के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक्टिव है। यही नहीं एक नया और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 15 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इन वेदर सिस्टम का असर उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों पर दिखाई देगा।

इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में 3800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर आंधी तूफान के साथ हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। उत्तराखंड के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा है। इसके बाद 13, 14 और 15 अप्रैल को बारिश नहीं होगी और राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।

16 अप्रैल को इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम

मौसम विभाग ने 16 अप्रैल से उत्तराखंड में फिर से मौसम के बदलने की संभावना जताई है। IMD के अनुसार, 16 अप्रैल से उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 3800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले कुछ जगहों पर आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई है। कुछ जगहों पर बर्फबारी भी देखी जा सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में जलती-चुभती गर्मी और 40 डिग्री वाला टॉर्चर; बारिश कब होगी; मौसम का हाल

17 और 18 अप्रैल को कहां-कहां बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 17 और 18 अप्रैल को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 3800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिशकी संभावना जताई है। कुछ जगहों पर बर्फबारी भी देखी जा सकती है। उत्तराखंड के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बर्फबारी से बदल गया हिमाचल प्रदेश का मौसम, माइनस में पहुंचा तापमान; 2 दिन अलर्ट

उत्तर पश्चिमी भारत के बाकी हिस्सों का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, 15 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हिमालयी राज्यों में मौसम बदल जाएगा। 14 से 18 तारीख के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में और 17 और 18 तारीख को हिमाचल प्रदेश में गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। वहीं 12 से 14 अप्रैल के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज पछुआ हवाएं चलेंगी। इनकी स्पीड 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में शहरों और गांवों में जमीन के लिए मुआवजा तय, 4 गुना तक बढ़ा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।