रांची में फिर बिगड़ने वाला है मौसम, आंधी तूफान के साथ बारिश के आसार
बारिश के बाद आंशिक रूप से लोकल फॉल्ट की समस्या आई, जो कुछ देर में समाप्त हो गई। अरगोड़ा में लोकल फॉल्ट के कारण एक घंटे बिजली शाम में नहीं रही। आंधी-बारिश से सिर्फ बरियातू स्थित रानीबगान के मोहल्ले में ज्यादा नुकसान हुआ।

रांची में लगातार बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। सोमवार को भी पूरे दिनभर रांची में झमाझम बारिश के साथ बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम सुहावना रहा। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 22.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दिनभर बारिश के बाद 1.8 मिलीमीटर बारिश का आंकड़ा दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सात जून तक राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा से लेकर वज्रपात की संभावना जताई गै। इसको लेकर चेतावनी भी जारी की गई है। हवाओं की रफ्तार 40-50 किमी प्रतिघंटा होगी।
इससे पहले सोमवार की सुबह तेज हवा के साथ बारिश ने कई इलाकों की बिजली गुल कर दी। जानकारी के अनुसार, बारिश के दौरान सुरक्षात्मक कारणों से तेज हवा और व्रजपात को लेकर सभी फीडरों से बिजली आपूर्ति बंद की गई थी। बारिश खत्म होने के बाद बिजली बहाल कर दी गई। बारिश के बाद आंशिक रूप से लोकल फॉल्ट की समस्या आई, जो कुछ देर में समाप्त हो गई। अरगोड़ा में लोकल फॉल्ट के कारण एक घंटे बिजली शाम में नहीं रही। आंधी-बारिश से सिर्फ बरियातू स्थित रानीबगान के मोहल्ले में ज्यादा नुकसान हुआ।
यहां एलटी लाइन का पोल टूटकर जमीन पर गिर गया। इसके कारण सुबह 11 बजे से शाम करीब पांच बजे तक बिजली बंद रही। मरम्मत कार्य के बाद बिजली बहाल कर दी गई। बिजली बोर्ड की ओर से बताया गया कि जिन-जिन इलाकों से लोकल फॉल्ट की समस्या आती गई, उन सभ इलाकों में समय पर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। रानीबगान इलाके में गिरे पोल की भी समय पर मरम्मत कर दी गई। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
आज सिरम टोली से बहुबाजार तक बंद रहेगी बिजली
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सिरम टोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर का कार्य किया जाएगा। इसके कारण सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इससे सिरम टोली चौक से बहुबाजार, बसर टोली, कठर टोली और आसपास का इलाका प्रभावित रहेगा।
सबसे अधिक बारिश कांके में 2.5 मिमी रिकॉर्ड
रांची के अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में भी गर्मी से थोड़ी राहत मिली। जमशेदपुर में अधिकतम 36.2 व न्यूनतम 26 और डालटनगंज में अधिकतम 40 व न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बोकारो में अधिकतम 37.1 व न्यूनतम 25.1, चाईबासा में अधिकतम 36.8 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रिकॉर्ड किया गया। दिनभर बारिश के दौरान सबसे अधिक बारिश का आंकड़ा कांके में दर्ज किया गया। यहां 2.5 मिलीमीटर बारिश हुई।




साइन इन