Uttarakhand Weather Heatwave Alert in Dehradun haridwar IMD Predict Rain and Strong Wing in five districts देहरादून समेत उत्तराखंड के मैदानों में हीटवेव का अलर्ट, इन 5 जिलों में बारिश और तेज हवाएं, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

देहरादून समेत उत्तराखंड के मैदानों में हीटवेव का अलर्ट, इन 5 जिलों में बारिश और तेज हवाएं

Uttarakhand Weather:  मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए भविष्यवाणी की है कि मैदानी जिलों में अगले कुछ दिन भीषण गर्मी पड़ेगी। आज हीटवेव अलर्ट है। पांच पहाड़ी जिलों में बारिश होगी।

Mon, 25 May 2026 08:52 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
देहरादून समेत उत्तराखंड के मैदानों में हीटवेव का अलर्ट, इन 5 जिलों में बारिश और तेज हवाएं

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के मैदानी इलाकों खासकर देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर और हल्द्वानी में भयंकर गर्मी का प्रकोप जारी है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दो दिन की मामूली राहत के बाद रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान फिर से सामान्य से पांच डिग्री उछलकर 40.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। छह दिन में तीसरी बार दून में पारा 40 के पार पहुंचा है। आज मौसम विभाग ने पांच जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की भविष्यवाणी की है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

गर्मी के तीखे तेवरों पर मौसम विभाग ने सोमवार को मैदानी क्षेत्रों में भीषण हीट वेव (लू) चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर के मुताबिक, मैदानी इलाकों में जहां झुलसाने वाली गर्मी पड़ेगी, वहीं पर्वतीय जिलों को कुछ राहत मिल सकती है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देहरादून में 103 होम स्टे पर सख्त एक्शन, रजिस्ट्रेशन किया गया कैंसिल; क्या वजह?

साथ ही 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी के भी आसार हैं। इसके अलावा, अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने और आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में जनसंख्या 26% और परिवार 40% बढ़े; अब SIR से शुद्धिकरण की तैयारी तेज

50 KM की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं

एक तरफ उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए मैदानी इलाकों में लू का अलर्ट जारी किया है तो पहाड़ी जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। इसी तरह 26 और 27 मई को भी उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गर्जन की संभावना बनी रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोवा के सेक्सटॉर्शन गैंग का सरगना सलमान, अमीरों का करता शिकार; कहानी पूरी फिल्मी

30 मई तक पहाड़ी जिलों में बारिश का दौर

मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि 28 मई से 30 मई तक उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा। हालांकि 30 मई को देहरादून और कुछ मैदानी जिलों में हल्की बारिश की बौछारों की संभावना जताई गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।