Goa Sextortion Gang Mastermind Salman khan Used Women Villas and Fake Raids to Target Businessmen गोवा के सेक्सटॉर्शन गैंग का सरगना सलमान, अमीरों का करता शिकार; कहानी पूरी फिल्मी, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

गोवा के सेक्सटॉर्शन गैंग का सरगना सलमान, अमीरों का करता शिकार; कहानी पूरी फिल्मी

गोवा के सेक्सटॉर्शन गैंग का सरगना सलमान खान तीन साल देहरादून से दबोचा गया। वह अमीरों का शिकार करता था। लड़की जब पीड़ित के साथ होटल में रहती। होटल में रेड मारते और मोटी रकम वसूलते।

Mon, 25 May 2026 07:31 AMGaurav Kala देहरादन
share
गोवा के सेक्सटॉर्शन गैंग का सरगना सलमान, अमीरों का करता शिकार; कहानी पूरी फिल्मी

उत्तराखंड एसटीएफ और गोवा पुलिस ने सेक्सटॉर्शन रैकेट के सरगना सलमान खान को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है। वह तीन वर्ष से फरार चल रहा था। उत्तराखंड एसटीएफ और गोवा पुलिस ने मास्टरमाइंड और देहरादून निवासी सलमान खान से कई अहम तथ्य जुटाए हैं। इस मामले में जल्दी ही कुछ अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।

एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि दून के माजरा निवासी सलमान खान, गोवा के मापुसा थाना क्षेत्र में दर्ज सेक्सटॉर्शन के मुकदमे में फरार चल रहा था। उसे शनिवार को नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गोवा पुलिस ने पूर्व में भी सलमान के देहरादून स्थित घर पर दबिश दी थी, पर तब वह हाथ नहीं लगा था।

सिंह ने बताया-आरोपी सेक्सटॉर्शन गैंग का सरगना है। सलमान ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथी इमाद निवासी बेहट, सहारनपुर, निवेदिता शर्मा निवासी कालका, दिल्ली, फैजान फरजान, मो. आयान, मोहम्मद वसीद, यासर, राज चौधरी व हरिद्वार निवासी भुवन अरोड़ा के साथ सेक्सटॉर्शन गैंग बनाया और कई लोगों को लूटा। गैंग लड़कियों के जरिए अमीर कारोबारियों को जाल में फंसाता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देहरादून में 103 होम स्टे पर सख्त एक्शन, रजिस्ट्रेशन किया गया कैंसिल; क्या वजह?

अश्लील वीडियो और फंसाने की धमी

उसके बाद अश्लील वीडियो और अन्य मामलों में फंसाने की धमकी देकर उनसे मोटी रकम वसूली जाती थी। इस गैंग ने मुंबई के एक कारोबारी को गोवा में किराये की विला में बुलाया था। यहां सलमान, दिल्ली नारकोटिक्स ब्यूरो का फर्जी पहचान पत्र दिखाकर साथियों के साथ घुसा और कारोबारी को बंधक बनाकर मारपीट की। उससे करोड़ों ऐंठ लिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा और फरीदाबाद से जुड़ेगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, 65 KM लंबी सड़क बनेगी

सोशल मीडिया के जरिए कारोबारियों से संपर्क

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि आरोपियों ने गोवा में एक विला किराए पर लेकर वहां कारोबारी को बुलाया था। महिला साथी के जरिए उसे फंसाने के बाद गैंग के सदस्य फर्जी पहचान पत्र दिखाकर अंदर घुसे और कारोबारी को बंधक बनाकर मारपीट की। पीड़ित से करोड़ों रुपये ऐंठे गए थे। उन्होंने बताया कि मामले में पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सलमान को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए गोवा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। एसटीएफ जांच में सामने आया कि गैंग पहले सोशल मीडिया के जरिए अमीर कारोबारियों से संपर्क करता था। इसके बाद महिला सदस्य उन्हें मिलने के बहाने बुलाती थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में टिहरी के जंगलों में धधकी भीषण आग, आग बुझाने की कोशिशें जारी

कहानी पूरी फिल्मी

योजनाबद्ध तरीके से होटल या विला में छिपे कैमरे लगाए जाते थे। फिर आरोपी खुद को नारकोटिक्स ब्यूरो का अधिकारी बताकर छापा मारते और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मोटी रकम वसूलते थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।