Uttarakhand Forests fire in Winter Over One Hectare of Forest Land Destroyed सर्दी में भी धधक रहे उत्तराखंड के जंगल, भीषण आग से एक हेक्टेयर से अधिक वनसंपदा खाक, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

सर्दी में भी धधक रहे उत्तराखंड के जंगल, भीषण आग से एक हेक्टेयर से अधिक वनसंपदा खाक

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में कड़ाके की सर्दी के बीच जंगल आग से धधक रहे हैं। भीषण आग में एक हेक्टेयर से अधिक वनसंपदा खाक हो गई। कई घंटों की लगातार कोशिशों के बाद आखिरकार आग पर काबू पाया जा सका। किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।

Wed, 31 Dec 2025 01:00 PMGaurav Kala अल्मोड़ा, वार्ता
share
सर्दी में भी धधक रहे उत्तराखंड के जंगल, भीषण आग से एक हेक्टेयर से अधिक वनसंपदा खाक

Uttarakhand Forest Fire: उत्तराखंड में जंगलों में आग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार देर रात अल्मोड़ा वन प्रभाग के अंतर्गत सल्ट विधानसभा क्षेत्र में जंगलों में भीषण आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह आग मछोड़ और टोटाम गांव के बीच स्थित गोदी गांव के जंगलों में भड़की, जिसकी लपटें और घना धुआं भतरोजखान–रामनगर मार्ग से भी साफ तौर पर दिखाई दे रहा था।

चौंकाने वाली बात यह रही कि सर्दियों के मौसम में, जब आमतौर पर जंगलों में नमी बनी रहती है, उस समय भी जंगल धू-धू कर जलते रहे। आग तेजी से फैलती गई, जिससे वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को जानकारी दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड के चमोली में ट्रेनें आपस में टकराईं,भीषण टनल हादसे पर THDC का बयान आया
ये भी पढ़ें:नए साल पर उत्तराखंड में माइनस 15 डिग्री तक जाएगा पारा, मसूरी-नैनीताल का मौसम
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में शीतलहर के बीच ठंड से बचने 83 साल के बुजुर्ग ने आग जलाई, झुलसकर मौत

दुर्गम इलाकों में बेकाबू आग

सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू व अग्निशमन अभियान शुरू किया गया। दुर्गम पहाड़ी इलाका और रात का समय होने के कारण आग बुझाने में विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कई घंटों की लगातार कोशिशों के बाद आखिरकार आग पर काबू पाया जा सका।

एक हेक्टेयर से अधिक जंगल खाक

स्थानीय ग्रामीण मनोज बेलवाल के अनुसार, इस आग की चपेट में एक हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र आ चुका है। आग के चलते आसपास के गांवों में भय का माहौल बना रहा, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।

आग के कारणों की जांच जारी

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मानवीय लापरवाही या अन्य कारणों से आग लगने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है। फिलहाल आग पर नियंत्रण पा लिया गया है, लेकिन एहतियातन क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि दोबारा आग भड़कने की स्थिति न बने। यह घटना एक बार फिर जंगलों की सुरक्षा और सतर्कता की गंभीर जरूरत को उजागर करती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।