uttarakhand court imposed fine on brother for not responding in fight reply बहन से चल रहा था झगड़ा, जवाब ना देने पर उत्तराखंड में कोर्ट ने भाई पर लगा दिया जुर्माना, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

बहन से चल रहा था झगड़ा, जवाब ना देने पर उत्तराखंड में कोर्ट ने भाई पर लगा दिया जुर्माना

देहरादून की एक सिविल अदालत ने पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर चल रहे भाई-बहन के विवाद में आदेश दिया है। देहरादून कोर्ट ने मामले में देरी करने और समय पर जवाब दाखिल न करने पर प्रतिवादी भाई पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

Fri, 20 Feb 2026 10:32 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
बहन से चल रहा था झगड़ा, जवाब ना देने पर उत्तराखंड में कोर्ट ने भाई पर लगा दिया जुर्माना

देहरादून की एक सिविल अदालत ने पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर चल रहे भाई-बहन के विवाद में आदेश दिया है। कोर्ट ने मामले में देरी करने और समय पर जवाब दाखिल न करने पर प्रतिवादी भाई पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही, बहन के पक्ष में जारी स्टे (यथास्थिति) के आदेश को अगली तारीख तक बरकरार रखा है।

फरियाल मकानदार ने अपने भाई फिरोज अली और अन्य के खिलाफ पैतृक संपत्ति में 1/4 हिस्से के बंटवारे और स्टे के लिए वाद दायर किया है। बहन का आरोप है कि भाई फिरोज अली उसकी मां-बाप की संपत्ति पर उसके शांतिपूर्ण कब्जे में दखल दे रहे हैं। कोर्ट ने जुलाई 2025 में संपत्ति पर यथास्थिति बनाए रखने और निर्माण न करने का अंतरिम आदेश दिया था। फिरोज अली ने कोर्ट में अपनी ओर से स्टे हटाने की मांग की। उसका तर्क था कि उसकी बहन दूसरी शादी के बाद से मुंबई में अपने फ्लैट में रहती है और देहरादून की संपत्ति पर उसका कोई कब्जा नहीं है। भाई ने आरोप लगाया कि बहन ने गलत तथ्य बताकर स्टे लिया है और वो इसका गलत इस्तेमाल कर रही है। हालांकि, कोर्ट ने भाई अर्जी को खारिज कर दिया है।

ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले ने गलती मानी तो मिली राहत

ट्रैफिक नियम तोड़ने के एक मामले में आरोपी को राहत मिली। आरोपी के अपनी गलती स्वीकार करने पर कोर्ट ने उसे जेल भेजने के बजाय अर्थदंड से दंडित कर मामले को बंद करने का आदेश सुनाया।

बुजुर्ग महिला को कोर्ट में आकर देनी होगी गवाही

कोर्ट ने संपत्ति विवाद के मामले में बुजुर्ग महिला को राहत नहीं दी। कोर्ट ने महिला की उस अर्जी को खारिज कर दिया, जिसमें उसने बीमारी का हवाला देते हुए घर से गवाही की मांग की थी।

आरोपी की मौत मामले में कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील ने कोर्ट को बताया कि आरोपी देशराज सूद की मौत हो चुकी है। कोर्ट ने आरोपी की मौत पर रिपोर्ट तलब की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज लास्ट डेट, उत्तराखंड में नहीं लिया राशन तो हो जाएगा लैप्स; एक और बड़ा अपडेट
ये भी पढ़ें:कागज रखें तैयार! उत्तराखंड में भी होगा SIR; चुनाव आयोग ने बता दिया समय
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड HC को ड्रोन बम से उड़ाने की धमकी, आनन-फानन में लगाए मेटल डिटेक्टर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।