Uttarakhand CM Dhami Transfers 33 Crore to 3848 Youth Urges Them to Become Job Providers युवा नौकरी देने वाले बनें, उत्तराखंड CM धामी ने 3848 युवाओं के बैंक खातों में डाले 33 करोड़, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

युवा नौकरी देने वाले बनें, उत्तराखंड CM धामी ने 3848 युवाओं के बैंक खातों में डाले 33 करोड़

सीएम धामी ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 3848 लाभार्थियों के बैंक खातों में सब्सिडी के कुल 33.22 करोड़ रुपये ऑनलाइन माध्यम से ट्रांसफर किए। इस दौरान धामी ने आत्मनिर्भर उत्तराखंड का नारा भी दिया।

Thu, 18 Dec 2025 08:47 AMGaurav Kala देहरादून
share
युवा नौकरी देने वाले बनें, उत्तराखंड CM धामी ने 3848 युवाओं के बैंक खातों में डाले 33 करोड़

‘सरकार का प्रयास है कि उत्तराखंड के युवा नौकरी मांगने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बनें। हमारी सरकार ने सीएम स्वरोजगार योजना इसी उद्देश्य के साथ शुरू की है। इससे पलायन रोकने और रिसर्व माइग्रेशन में मदद मिली है। यह बातें बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में स्वरोजगार योजना के तहत लाभार्थियों को सब्सिडी जारी करने के मौके पर कहीं।

सीएम धामी ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 3848 लाभार्थियों के बैंक खातों में सब्सिडी के कुल 33.22 करोड़ रुपये ऑनलाइन माध्यम से ट्रांसफर किए। सीएम ने कहा कि स्वरोजगार योजना के माध्यम से हमारा संकल्प ‘आत्मनिर्भर उत्तराखंड’ का निर्माण करना है। इस योजना के प्रमुख लाभार्थी कोविडकाल में लौटे प्रवासी, युवा उद्यमी, कारीगर, हस्तशिल्पी और शिक्षित बेरोजगार हैं। योजना के तहत उत्तराखंड के मूल व स्थायी निवासियों को ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही 15% से 25% सब्सिडी दी जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में सरकार आज से जनता के द्वार, 45 दिन चलेगा अभियान

इस दौरान सचिव उद्योग विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक उद्योग डॉ.सौरभ गहरवार, उपसचिव शिव शंकर मिश्रा, उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक ए.द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

लक्ष्य से ज्यादा लोगों ने उठाया योजना का लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत लगभग 32 हजार लाभार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन अभी तक 35 हजार से अधिक लाभार्थी इसका लाभ ले चुके हैं। योजना के तहत अभी तक 1389 करोड़ रुपये से अधिक के लोन वितरित किए जा चुके हैं। जिससे लगभग 65 हजार नए रोजगार पैदा हुए हैं। सीएम ने कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि योजना केवल कागजों में नहीं बल्कि धरातल पर काम कर रही है।

स्मार्ट लाइब्रेरी, फिटनेस क्लब से कर रहे कमाई

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने योजना के लाभार्थियों से भी संवाद किया। लोहाघाट के कमल सिंह पार्थोली ने कहा कि उन्होंने स्मार्ट लाइब्रेरी के लिए 10 लाख का लोन लिया। अभी उनके यहां 130 बच्चे पढ़ रहे हैं। जल्द ही वह अपनी लाइब्रेरी को ई लाइब्रेरी में बदलने वाले हैं। उत्तरकाशी के जसपाल ने बताया कि उन्होंने 10 लाख का लोन लेकर फिटनेस क्लब की स्थापना की। बड़ी संख्या में लोग उनके क्लब से जुड़ रहे हैं। इस दौरान सीएम ने कई अन्य लाभार्थियों से भी बात कर उनके अनुभव जाने।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।