Uttarakhand CM Change Speculation BJP Dismisses Rumours praise Pushkar Dhami Doing Good Job पुष्कर धामी अच्छा काम कर रहे... उत्तराखंड में CM बदलने की चर्चा पर भाजपा अध्यक्ष का बयान आया, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

पुष्कर धामी अच्छा काम कर रहे... उत्तराखंड में CM बदलने की चर्चा पर भाजपा अध्यक्ष का बयान आया

उत्तराखंड में सीएम बदलने की चर्चाओं पर भाजपा ने विराम लगा दिया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार अच्छा काम कर रही है।

Mon, 19 Jan 2026 09:38 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
पुष्कर धामी अच्छा काम कर रहे... उत्तराखंड में CM बदलने की चर्चा पर भाजपा अध्यक्ष का बयान आया

उत्तराखंड में पिछले कुछ समय से नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया में लगातार दावा किया जा रहा है कि दिल्ली हाईकमान प्रदेश नेतृत्व से खुश नहीं है और 2027 विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी से सीएम पद जाने की पूरी संभावना है। हालांकि भाजपा ने इन चर्चाओं और अटकलों को सिरे से खारिज किया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार अच्छा काम कर रही है।

दरअसल, अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी को लेकर प्रदेशभर में व्यापक प्रदर्शन हो रहे हैं। सीबीआई जांच की संस्तुति के बाद मामला शांत ही हुआ था कि काशीपुर में किसान खुशवंत सिंह सुसाइड प्रकरण ने एक बार फिर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। इस तरह सोशल मीडिया पर एक बार फिर सीएम बदलने की चर्चा तेज हो गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निर्यात तैयारी सूचकांक में उत्तराखंड को पहला स्थान, CM धामी बोले- गर्व का क्षण
ये भी पढ़ें:कांग्रेस विधायक के बेटे पर जानलेवा हमला, घर से 100 मीटर दूर वारदात; हालत गंभीर
ये भी पढ़ें:आवारा पशुओं को पालने पर उत्तराखंड सरकार देगी रुपये, हर महीना कितनी होगी कमाई?

भाजपा ने अफवाहों पर लगाम लगाई

प्रदेश में मुख्यमंत्री परिवर्तन को लेकर चल रही चर्चाओं पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बदलने की कोई संभावना नहीं है।

रविवार को गोपेश्वर में आयोजित मुख्यमंत्री चैंपियनशिप खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित और सामूहिक निर्णय लेने वाली पार्टी है। पार्टी में सभी अहम फैसले सामूहिकता और संगठनात्मक प्रक्रिया के तहत लिए जाते हैं।

मुख्यमंत्री परिवर्तन को लेकर उठ रहे सवालों पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने दो टूक कहा कि यह पूरी तरह निराधार और बेबुनियाद चर्चा है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार राज्य में अच्छा काम कर रही है

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।