Uttarakhand BJP Core Committee Two Former Chief Ministers Dropped Dushyant Gautam Skips Key Meeting उत्तराखंड भाजपा कोर कमेटी से दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की छुट्टी, दुष्यंत गौतम बैठक में नहीं पहुंचे, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

उत्तराखंड भाजपा कोर कमेटी से दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की छुट्टी, दुष्यंत गौतम बैठक में नहीं पहुंचे

उत्तराखंड भाजपा कोर कमेटी से पूर्व मुख्यमंत्रियों विजय बहुगुणा और तीरथ सिंह रावत की छुट्टी कर दी गई है। कोर कमेटी की बैठक से प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भी गायब दिखे।

Sun, 15 Feb 2026 08:12 AMGaurav Kala देहरादून
share
उत्तराखंड भाजपा कोर कमेटी से दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की छुट्टी, दुष्यंत गौतम बैठक में नहीं पहुंचे

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और तीरथ सिंह रावत की भाजपा कोर ग्रुप से छुट्टी हो गई है। इसके साथ ही पार्टी के प्रदेश महामंत्रियों को भी कमेटी से बाहर कर दिया गया है। इसके अलावा बैठक में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भी नजर नहीं आए। इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सफाई आई है। दूसरी तरफ भाजपा ने इस बार अपनी प्रदेश कोर कमेटी का आकार छोटा कर दिया है। पिछली बार के मुकाबले इस बार पांच सदस्य कम किए गए हैं। पिछली बार की कोर कमेटी में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और तीरथ सिंह रावत भी थे। लेकिन दोनों को इस बार शामिल नहीं किया गया है। इसी तरह पिछली बार पार्टी के तीन प्रदेश महामंत्री भी कोर कमेटी में थे। लेकिन इस बार कोई भी प्रदेश महामंत्री कमेटी में नहीं है।

दुष्यंत गौतम बैठक में नहीं दिखे

भाजपा कोर कमेटी में प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल होते हैं। लेकिन इस बार बैठक में दोनों ही नहीं पहुंचे। इसे लेकर दिनभर कई तरह की चर्चाएं होती रही। इस मामले में पूछे जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम किसी कार्यक्रम में शामिल होने की वजह से बैठक में नहीं पहुंच पाए। जबकि सह प्रभारी रेखा वर्मा की ड्यूटी पश्चिम बंगाल चुनाव में होने की वजह से वह भी शामिल नहीं हो पाई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अलग उत्तराखंड के लिए आंदोलन करने वालों को गिफ्ट, पेंशन राशि में हुई इतनी बढ़ोतरी
ये भी पढ़ें:सहसपुर में CM धामी ने रखी विकास कार्यों की नींव, इन इलाकों की सड़क होंगी चौड़ी
ये भी पढ़ें:अपराधी बचने न पाए; हाई लेवल मीटिंग में CM धामी के पुलिस को कड़े ऐक्शन के आदेश
ये भी पढ़ें:देहरादून में 20 एकड़ जमीन पर इस्लामिक यूनिवर्सिटी की साजिश! जांच के आदेश

नड्डा बोले- सरकार, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय जरूरी

भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सरकार और कार्यकर्ताओ के बीच समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यों को धरातल पर पहुंचाना संगठन का काम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इसमें जुटने का भी आह्वान किया।

शानदार काम कर रही है धामी सरकार

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश की धामी सरकार के कामकाज को अपनी कसौटी पर खरा पाया है। जौलीग्रांट स्थित स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह में आए नड्डा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की खुलकर तारीफ की। कहा कि मुख्यमंत्री धामी नेतृत्व में सरकार पूरी ताकत के साथ दिनरात जनसेवा में जुटी है। उन्होंने धामी को भविष्य में भी देवभूमि को विकास के पथ पर आगे ले जाने की शुभकामनाएं दीं।

नड्डा ने कहा कि उत्तराखंड कनेक्टिविटी, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। इससे साफ है कि युवा मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शानदार काम कर रही है। मालूम हो कि नड्डा, भाजपा के निर्वतान राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ ही, केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।नड्डा द्वारा की गई तारीफ के लिए मुख्यमंत्री ने आभार जताया। उन्होंने कहा कि नड्डा की शुभेच्छाओं के लिए सहृदय आभार।

नड्डा ने कामों की विस्तार से समीक्षा की

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि बैठक में नड्डा ने संगठन के कार्यक्रमों और सरकार के कामों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने इस दौरान प्रदेश संगठन और सरकार की पीठ थपथपाते हुए सभी से 2027 के चुनाव को लेकर कमर कसने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनावों में पार्टी को बड़ी जीत हासिल करनी है। इस दौरान साल भर चले कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई।

भाजपा कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, अजय भट्ट, नरेश बंसल, कल्पना सैनी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत, मदन कौशिक आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।