Budget 2026 India on Flight of Progress Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami 5 Key Takeaways प्रगति की उड़ान पर भारत, बजट 2026 पर उत्तराखंड CM पुष्कर धामी की 5 बड़ी बातें, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

प्रगति की उड़ान पर भारत, बजट 2026 पर उत्तराखंड CM पुष्कर धामी की 5 बड़ी बातें

बजट 2026 पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तराखंड सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि रक्षा, कृषि, अधोसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और नवाचार जैसे क्षेत्रों में किए गए प्रावधान देश की आर्थिक गति को तेज करेंगे और सामाजिक संतुलन को मजबूती देंगे।

Sun, 1 Feb 2026 03:00 PMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
प्रगति की उड़ान पर भारत, बजट 2026 पर उत्तराखंड CM पुष्कर धामी की 5 बड़ी बातें

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को देश का आम बजट 2026 पेश किया है। यह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा पूर्ण बजट है। बजट को पेश करते हुए वित्त मंत्री ने तमाम सेक्टर्स के लिए कई बड़े ऐलान किए। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इसमें देश की नारी शक्ति का सशक्त प्रतिबिंब झलकता है। इसे लेकर देशभर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे ‘विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को समर्पित सर्वस्पर्शी बजट’ बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि आने वाले दशकों की स्पष्ट रूपरेखा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ये सपने वाला बजट सिर्फ 5 फीसदी लोगों के लिए है; अखिलेश यादव का तीखा तंज
ये भी पढ़ें:युवाओं के पास रोजगार नहीं, किसान परेशान; बजट पर क्या बोले राहुल गांधी

मुख्यमंत्री धामी के मुताबिक यह बजट आत्मनिर्भरता, समृद्धि और वैश्विक नेतृत्व की दिशा में भारत को तेजी से आगे ले जाने वाला है। उन्होंने बजट की सफलता को लेकर 5 अहम वजहें गिनाईं।

विकसित भारत-2047 का स्पष्ट रोडमैप

सीएम धामी ने कहा कि यह बजट भारत के किसान, युवा, नारी शक्ति और वंचित वर्ग को केंद्र में रखकर बनाया गया है। इसमें अवसरों का विस्तार है, आत्मनिर्भरता का विश्वास है और हर वर्ग के उत्थान की ठोस योजना है। रक्षा, कृषि, अधोसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, पर्यटन और नवाचार जैसे क्षेत्रों में किए गए प्रावधान न केवल देश की आर्थिक गति को तेज करेंगे, बल्कि सामाजिक संतुलन और समावेशी विकास को भी मजबूती प्रदान करेंगे।

ट्रेकिंग ट्रेल्स के विकास की घोषणा

विशेष रूप से, इस बजट में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में ट्रेकिंग ट्रेल्स के विकास की घोषणा एक दूरदर्शी पहल है। इससे पर्वतीय क्षेत्रों में स्थानीय आजीविका सुदृढ़ होगी, युवाओं और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और पर्यटन के नए द्वार खुलेंगे।

सीएम धामी ने आगे कहा कि निःसंदेह, यह बजट ‘विकसित भारत @ 2047’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है जो देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता रखता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।