Teenager Raped After Being Lured for a Drive in Car Left on Dehradun Highway CCTV Captures Vehicle कार में घुमाने के बहाने किशोरी से रेप, अधमरा कर देहरादून हाईवे पर फेंका; CCTV में पूरी वारदात, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

कार में घुमाने के बहाने किशोरी से रेप, अधमरा कर देहरादून हाईवे पर फेंका; CCTV में पूरी वारदात

रुड़की में हैरान और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक किशोरी को घुमाने के बहाने आरोपी कार में ले गया। रेप के बाद अधमरा कर उसने पीड़िता को देहरादून हाईवे पर फेंका और फरार हो गया।

Mon, 4 May 2026 08:34 AMGaurav Kala रुड़की
share
कार में घुमाने के बहाने किशोरी से रेप, अधमरा कर देहरादून हाईवे पर फेंका; CCTV में पूरी वारदात

रुड़की क्षेत्र में एक युवक ने घुमाने के बहाने ले जाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी उसे देहरादून हाईवे पर छोड़ फरार हो गया। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया है की आरोपी युवक उसे सफेद कार में ले गया था।

गंगनहर कोतवाली पुलिस ने बताया, क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करती है। यहां उसकी पहचान कार्तिक निवासी छितरौली,मुजफ्फरनगर से हुई। आरोप है दो दिन पूर्व कार्तिक किशोरी को घुमाने के बहाने कार से रुड़की क्षेत्र लाया। यहां उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद किशोरी बेहोश हो गई व युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोई नेता हमारे घर न आए, पुणे में नाबालिग बेटी की रेप के बाद हत्या पर भड़का पिता

देहरादून हाईवे पर फेंक फरार

बाद में कार्तिक उसे सालियर चौराहे के पास फेंककर फरार हो गया। किशोरी किसी तरह घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। शनिवार शाम परिजन किशोरी को लेकर गंगनहर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करवाया। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया, कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चार साल की बच्ची से रेप और हत्या, मुंबई-बेंगलुरु हाइवे पर उतरे लोग; ट्रैफिक जाम

किशोरी को सफेद कार में रुड़की ले गया था आरोपी

किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक उसे सफेद कार में ले गया था। पुलिस घटनास्थल से लेकर फैक्ट्री के आसपास के भी सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। गंगनहर कोतवाली पुलिस को किशोरी ने अपने बयान में पुलिस को बताया है कि आरोपी उसे एक सफेद रंग की कर में ले गया था और घटना को अंजाम देने के बाद भी कार से ही उसे सालियर चौक के पास छोड़कर फरार हो गया था। इसे लेकर पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी कैमरे में कार कैद हो गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटियों की डोली से पहले पिता की अर्थी उठी, 10 मई को होनी थी पहली शादी; कोहराम

पुलिस का दावा- एक दो दिन में गिरफ्तारी पक्की

पुलिस का दावा है कि एक-दो दिन में आरोपी की गिरफ्तारी हो जाएगी। आरोपी के पते के आधार पर उसे चिन्हित कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार, इस मामले में जहां पर किशोरी नौकरी कर रही थी उसके प्रबंधन से भी पूछताछ की जाएगी। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल का कहना है कि जांच में जो भी सामने आएगा उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।