उत्तराखंड के राज्यपाल के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी के कारण श्रीनगर में उतारा गया
उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह के हेलिकॉप्टर रविवार को श्रीनगर में इमरजेसी लैंडिंग करवानी पड़ी। राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है और सभी सुरक्षित हैं।

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह के हेलिकॉप्टर की रविवार को श्रीनगर में इमरजेसी लैंडिंग करवानी पड़ी। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण उनके हेलिकॉप्टर को उतारा गया है।
राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है और सभी सुरक्षित हैं। यह हेलिकॉप्टर उत्तराखंड सरकार का है। गवर्नर इसके बाद हैलीपैड से पुलिस गेस्ट हाउस रवाना हो गए। वे बजट सत्र में शामिल होने के लिए गैरसैंण जा रहे थे।
संभावित खतरे को देखते हुए
बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान ही पायलट ने अचानक तकनीकी खराबी देखी तो ऐसे में सावधानी बरतते हुए हेलिकॉप्टर को सुरक्षित उतार लिया गया ताकि किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके। लैंडिंग की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया और मौके पर आनन-फानन में प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आई।
पुलिस गेस्ट हाउस ले जाया गया
पौड़ी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राज्यपाल के हेलिकॉप्टर में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। एहतियात के तौर पर हेलिकॉप्टर को जीवाइके हेलीपैड पर उतारा गया, जिसके बाद राज्यपाल को श्रीनगर के पुलिस गेस्ट हाउस ले जाया गया।
जरूरी कार्रवाई कर रहा प्रशासन
पौड़ी गढ़वाल के सर्किल ऑफिसर (CO) अनुज कुमार ने बताया कि 'राज्यपाल के हेलिकॉप्टर की जीवीके हेलीपैड पर लैंडिंग कराई गई है। प्रशासन इस संबंध में जरूरी कार्रवाई कर रहा है। वह फिलहाल पूरी तरह सुरक्षित स्थान पर हैं।'
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन