chardham yatra first day registration 124000 kapat will open on चारधाम यात्रा के लिए उमडे़ भक्त, पहले ही दिन सवा लाख रजिस्ट्रेशन; कब खुलेंगे कपाट, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

चारधाम यात्रा के लिए उमडे़ भक्त, पहले ही दिन सवा लाख रजिस्ट्रेशन; कब खुलेंगे कपाट

चारधाम यात्रा के लिए पहले दिन सवा लाख लोगों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। यह आंकड़ा पिछले साल पहले दिन हुए रजिस्ट्रेशन से 67 फीसदी कम हैं।

Sat, 7 March 2026 08:22 AMMohammad Azam हिन्दुस्तान, देहरादून
share
चारधाम यात्रा के लिए उमडे़ भक्त, पहले ही दिन सवा लाख रजिस्ट्रेशन; कब खुलेंगे कपाट

चारधाम यात्रा के लिए पहले दिन 1.24 लाख लोगों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। यह आंकड़ा पिछले साल पहले दिन हुए रजिस्ट्रेशन से 67 फीसदी कम हैं। आज सबसे ज्यादा 42 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन केदारनाथ के लिए हुए हैं। यात्रा के लिए 17 अप्रैल से ऋषिकेश, हरिद्वार और विकासनगर में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो जाएंगे।

क्षय तृतीया पर 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। शुक्रवार से www.registrationandtouristcare.uk.gov.in और मोबाइल ऐप Tourist Care Uttarakhand पर ऑनलाइन यात्रा पंजीकरण शुरू हो गए हैं। पहले दिन सबसे ज्यादा 42 हजार पंजीकरण केदारनाथ यात्रा के लिए हुए हैं। मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 17 अप्रैल से ऋषिकेश, हरिद्वार और विकासनगर में 50 काउंटर पर ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। पंजीकरण सिर्फ आधार कार्ड के माध्यम से ही होंगे। जिनके पास आधार कार्ड नहीं होगा, वह ऑफलाइन काउंटर पर पंजीकरण करवा सकेंगे। विदेशी श्रद्धालु अपनी ई-मेल आईडी के माध्यम से पंजीकरण करवा पाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में जुआ खेलने पर होगी 5 साल की जेल, 10 लाख जुर्माना भी
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड: दिव्यांग कोटे से भर्ती 234 लेक्चरर्स की होगी मेडिकल जांच, क्या आरोप?
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में मौसम की आंखमिचौली; 6 दिन इन जिलों की चोटियों पर बारिश के आसार

क्या बोले पर्यटन मंत्री

उत्तराखंड के पर्यटन और धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कुशल प्रबंधन के कारण पिछले साल 56.31 लाख श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन किए थे। इस बार यह संख्या काफी ज्यादा रहेगी। धामों में विशेष प्रबंधन किए जा रहे हैं।

इस दिन खुलेंगे कपाट

यमुनोत्री 19 अप्रैल

गंगोत्री 19 अप्रैल

केदारनाथ 22 अप्रैल

बदरीनाथ 23अप्रैल

एसओपी जारी होगी

यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए सरकार एसओपी जारी करेगी। इसमें यात्रा को लेकर मानक तय किए जाएंगे। यात्रा के दौरान हर वाहन के ट्रिप कार्ड पर यात्रियों और ड्राइवर का पूरे ब्यौरे के साथ ही टूर आपरेटर या वाहन मालिक का नाम, मोबाइल नंबर और लाइसेंस नंबर दर्ज किया जाएगा। यात्रा में कुल 1800 बसें संचालित की जाएंगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।