Sara Ali Khan Affidavit BJP Leader Ajender Ajay Says she Wears Tripund on Forehead will Welcome her in Kedarnath सारा अली खान के समर्थन में भाजपा नेता, कहा- माथे पर त्रिपुंड आस्था की गवाही, केदारनाथ में स्वागत करेंगे, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

सारा अली खान के समर्थन में भाजपा नेता, कहा- माथे पर त्रिपुंड आस्था की गवाही, केदारनाथ में स्वागत करेंगे

Sara Ali Khan Affidavit: सारा अली खान एफिडेविड मामले में भाजपा नेता अजेंद्र अजय ने अभिनेत्री का समर्थन किया है। कहा कि माथे पर त्रिपुंड उनकी आस्था की गवाही है। केदारनाथ में उनका स्वागत किया जाएगा।

Thu, 19 March 2026 04:41 PMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
सारा अली खान के समर्थन में भाजपा नेता, कहा- माथे पर त्रिपुंड आस्था की गवाही, केदारनाथ में स्वागत करेंगे

Sara Ali Khan Affidavit: सारा अली खान को केदारनाथ में प्रवेश के लिए एफिडेविट भरना होगा। यह दिखाना होगा कि उनकी सनातन में आस्था है। बदरी-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। इस मामले में बीकेटीसी ने यह भी कहा है कि मामले में एसओपी तैयार की जा रही है। अब इस पूरे प्रकरण पर बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता अजेंद्र अजय ने सारा अली खान का समर्थन किया है।

अजेंद्र अजय ने 'हिन्दुस्तान' से बातचीत में कहा कि सारा अली खान पूर्व में भी केदारनाथ, रुद्रनाथ यात्रा कर चुकी हैं। 20 किलोमीटर की लंबी और दुर्गम यात्रा इस बात का सबूत है कि उनकी सनातन में गूढ़ आस्था है। ऐसे में एफिडेविट का कोई सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने आगे कहा कि वह माथे पर त्रिपुंड लगाती हैं, जो उनकी हिन्दू आस्था का प्रतीक है। उनकी माता हिन्दू है। अगर वे केदारनाथ आती हैं तो उनका स्वागत किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चारधाम पंजीकरण में छांटे जाएंगे गैर सनातनी, मंदिर प्रबंधन-सारा अली खान अलग मामला

बीकेटीसी अध्यक्ष का बयान

बता दें कि कुछ दिनों से उत्तराखंड चारधामों में गैर सनातनियों के प्रवेश को लेकर बीकेटीसी ने सख्त रुख अपनाया है। समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा था कि गैर सनातनी को मंदिरों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अगर कोई सनातन में आस्था रखता है तो उसे शपथ पत्र के साथ मंदिर में प्रवेश मिल सकता है। बदरीनाथ धाम और केदारनाथ मंदिर में गर्भगृह और मंदिर परिसर के 50 मीटर के दायरे में मोबाइल, कैमरे पूर्ण प्रतिबंधित रहेंगे। बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि प्रतिबंध को सख्ती से लागू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि फोटोग्राफी, रील बनाने वालों के कारण कई बार असहज स्थिति पैदा हो जाती है। अब इससे श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। धाम में दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं के फोन, कैमरा रखने को भी उचित व्यवस्था की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सारा इतनी बार केदारनाथ जा चुकी हैं, फिर उन्हें अब हलफनामा क्यों देना पड़ेगा?

गैर सनातनी पर सीएम पुष्कर धामी

कुछ दिन पूर्व सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी गैर सनातनी के मंदिरों में प्रवेश से पहले शपथ पत्र भरने वाली बात पर बयान दिया था। गैरसैंण सत्र के दौरान मीडिया से बातचीत में कहा था कि मंदिर समिति की ओर से अभी कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। अगर यह मिलता है तो उस पर गौर किया जाएगा और फिर फैसला लिया जाएगा। जानकारों की मानें तो समिति के प्रस्ताव पर अगर सरकार मुहर लगाती है तो इसका नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। जिसके बाद फैसला अमल में लाया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कंगना रनौत बोलीं- सारा अली खान भी हैं सनातनी, एफिडेविट देने पर डर कैसा?

पूजा शुल्क में इजाफा

बदरी-केदार धाम में होने वाली विभिन्न पूजाओं के शुल्क में करीब 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी गई है। बोर्ड के फैसले के तहत जल्द ही नए शुल्क औपचारिक रूप से जारी किए जाएंगे। फिलहाल बदरीनाथ धाम में महाभिषेक पूजा के लिए 4700 रुपये, अभिषेक पूजा के लिए 4500 रुपये, पूरे दिन की पूजा के लिए 12 हजार रुपये, श्रीमद भागवत सप्ताह पाठ के लिए 51 हजार रुपये और वेद पाठ के लिए 2500 रुपये शुल्क लिया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।