Kangana Ranaut reacts on sara ali khan has to prove she believes in sanatan dharm before visiting kedarnath Badrinath कंगना रनौत बोलीं, सारा अली खान भी हैं सनातनी, केदारनाथ के लिए एफिडेविट देने पर डर कैसा?, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

कंगना रनौत बोलीं, सारा अली खान भी हैं सनातनी, केदारनाथ के लिए एफिडेविट देने पर डर कैसा?

सारा अली खान को अब केदारनाथ-बद्रीनाथ जाने से पहले यह लिखकर देना पड़ेगा कि वह सनातनी हैं, इस बात पर अब कंगना रनौत ने रिएक्शन दिया है। कंगना का कहना है कि सनातन ही सत्य है।

Wed, 18 March 2026 03:34 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
कंगना रनौत बोलीं, सारा अली खान भी हैं सनातनी, केदारनाथ के लिए एफिडेविट देने पर डर कैसा?

केदारनाथ और बद्रीनाथ जाने वालों को अब सनातनी होने का एफिडेविट देना होगा। यह खबर आने के बाद से लोग इसे सारा अली खान से भी जोड़कर देख रहे हैं। वह अक्सर इन दोनों तीर्थ स्थानों पर जाती रहती हैं। अब कंगना रनौत से इस बारे में बात की गई तो उनका कहना है कि सारे लोग सनातनी हैं तो फिर इसको लिखकर देने में घबराहट नहीं होनी चाहिए।

सारा के सवाल पर क्या बोलीं कंगना

कंगना मीडिया से बात कर रही थीं। उनसे पूछा गया कि सारा को अब केदारनाथ में पूजा के लिए एफिडेविट देना पड़ेगा। इस पर कंगना बोलीं, 'सब सनातनी हैं, यहां पर जो भी है सब सनातन है। सनातन मतलब जिसका आदि ना अंत। सारे धर्म हजार- पंद्रह सौ साल पुराने हैं। सनातन ही सत्य है। वो भी सनातनी ही हैं। अब उनको सत्य लिखने में क्या घबराहट, लिख दीजिए।

क्या है मंदिर समिति का आदेश

सारा अली खान अक्सर बद्रीनाथ और केदारनाथ यात्रा करती रहती हैं। अब बद्री-केदार कमिटी ने नॉन हिंदू भक्तों के आदेश जारी किया है। जिसके तहत, 'जिन नॉन हिंदू लोगों को सनातन धर्म में भरोसा है और लिखित में देते हैं, 'मैं सनातनी हूं, मुझे हिंदुत्व पर आस्था है- उन सभी का स्वागत है।' यानी वहां जाने वालों को लिखित में सबूत देना होगा कि उनकी आस्था हिंदुत्व में है। यह नियम उन सभी यात्रियों पर लागू होगा जो हिंदू नहीं हैं।

सारा अली का केदारनाथ कनेक्शन

सारा सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी हैं। उन्होंने केदारनाथ फिल्म के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में उनके हीरो सुशांत सिंह राजपूत थे। सारा अक्सर केदारनाथ और बद्रीनाथ जाती हैं और तस्वीरें भी शेयर करती हैं। इंस्टाग्राम पर उनको कई बार ट्रोल किया गया है कि वह हिंदू होकर मुस्लिम तीर्थ क्यों जाती हैं। सारा इस मुद्दे पर कई बार बात कर चुकी हैं। 2025 में टाइम्स नाऊ की समिट में सारा अपनी धार्मिक आस्था पर बोली थीं।

सारा ने मां से पूछा था सवाल

सारा ने कहा था, 'मैं बहुत छोटी थी, स्कूल में थी और जब मेरे पेरेंट्स साथ थे तो हम विदेश जाते। मुझे हमेशा हैरानी होती थी कि अमृता सिंह, सैफ पटौदी, सारा सुल्तान, इब्राहिम अली खान, क्या हो रहा है ये? हम कौन हैं? मुझे याद है कि अपनी मां से पूछा था, 'हम कौन हैं? मैं कौन हूं?' उन्होंने मुझसे कहा, तुम भारतीय हो और मैं यह बात कभी नहीं भूलूंगी। हम सेकुलर नेशन हैं और मुझे लगता है कि ये सारी कॉन्सेप्ट्स और ये सीमाएं लोगों की बनाई और गढ़ी हैं। मैं ये सब नहीं मानती।'

केदारनाथ पर बोली थीं सारा

सारा अपनी केदारनाथ ट्रिप पर बोली थीं, 'केदारनाथ के लिए मेरी ट्रिप पर्सनल है, बहुत सम्मान के साथ, जिसे पसंद है, नहीं है, ये आपसे जुड़ी नहीं है, ये मुझसे जुड़ी है। मुझे वहां आराम मिलता है, शांति मिलती है और खुशी मिलती है।'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।