भागवत कथा सुनने पहुंचे विधायक चीमा
काशीपुर में वार्ड संख्या 33 की पार्षद दीपा पाठक द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शामिल हुए। उन्होंने कथा के दिव्य वचनों को सुना और धर्म, भक्ति, सेवा एवं मानव कल्याण के संदेशों पर चर्चा की। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देते हैं।

काशीपुर। वार्ड संख्या 33 की पार्षद दीपा पाठक के वार्ड में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा पहुंचे। उन्होंने परम पूज्य गुरुजी के श्रीमुख से निकले दिव्य वचनों एवं आध्यात्मिक संदेशों को सुना। उन्होंने कहा कि कथा के माध्यम से धर्म, भक्ति, सेवा एवं मानव कल्याण के जो प्रेरणादाई संदेश प्राप्त हुए, वह जीवन को नई दिशा प्रदान करने वाले हैं। ऐसे आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, नैतिक मूल्यों एवं सनातन संस्कृति के प्रति श्रद्धा का भाव और अधिक सुदृढ़ होता है। साथ ही आयोजन की सफलता के लिए दीपा पाठक एवं समस्त आयोजन समिति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन