
मौसम विभाग ने आगामी घंटों में भारी बारिश, तेज हवाएं और तूफान की संभावना जताई है। संभावित खतरे को देखते हुए केदारनाथ धाम की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं को विभिन्न पड़ावों और होल्डिंग क्षेत्रों में रोककर सुरक्षित ठहराया गया है।

घटना की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद दोनों प्रभावितों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां स्थानीय निवासी को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं नेपाली शख्स को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।'

सड़क पर फंसे श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तत्काल प्रभाव में SDRF और NDRF ने स्पेशल ऑपरेशन चलाकर 10000 से ज्यादा तीर्थयात्रियों को सही-सलामत बाहर निकाला।

12,000 फीट की ऊंचाई पर बनाए गए इस अत्याधुनिक 50 बिस्तरों वाले अस्पताल में आस-पास के इलाके में रहने वाले लोगों को भी काफी सहुलियत मिलेगी। यह अस्पताल विशेष रूप से उच्च ऊंचाई वाली बीमारियों और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए तैयार किया गया है।

Kedarnath Dham के खुले कपाट, हर-हर महादेव से गूंजा बाबा का धाम

बाबा केदार 6 महीने की समाधि के बाद 22 अप्रैल को जाग गए। हिमालय में दिव्य केदारनाथ धाम के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए। मंदिर में पहली पूजा पीएम नरेंद्र मोदी के नाम से की गई। तस्वीरें में देखें बाबा केदार की महिमा।

राज्य के स्वास्थ्य सचिव सचिन कुर्वे ने बताया कि दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाली गर्भवती महिलाओं के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करना सरकार की जनहितैषी सोच का परिणाम है, ताकि किसी भी महिला को समय पर उपचार से वंचित न रहना पड़े।

रुद्रप्रयाग जिले में अलग-अलग स्थानों पर महिला और बच्चे समेत तीन लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। तिलवाड़ा सुमाड़ी क्षेत्र में एक युवक पत्नी और नौ वर्षीय बेटे की हत्या कर उनके शव कमरे में बंद कर फरार हो गया।

रुद्रप्रयाग जिले में जहां एक 5 वर्षीय बच्चे की तेंदुए के हमले में दर्दनाक मौत हो गई, वहीं नैनीताल जिले में जंगल से चारा लेने गई 60 वर्षीय महिला को भी तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया।

देवप्रयाग में आठ माह की गर्भवती महिला की समय पर एंबुलेंस न मिलने से मौत हो गई। अस्पताल की एंबुलेंस खड़ी रही पर चालक के न होने और तकनीकी खराबी के बहाने दो घंटे तक मदद नहीं मिल सकी।

उत्तराखंड क्रान्ति दल ने बढ़ते वन्यजीव के हमलों के विरोध में कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और डीएम के माध्यम से राज्यपाल को चार सूत्रीय मांग पत्र भेजा। नेताओं ने वन्यजीव हमलों को रोकने में सरकार की नाकामी का आरोप लगाया।

-तहसील ऊखीमठ परिसर में बिल की प्रतियां जलाईं -माकपा ने धरना देकर जताया विरोध -बिल

रुद्रप्रयाग, संवाददाता। पंचायती राज विभाग, उत्तराखंड सरकार के सहयोग में रुद्र हिमालय जन जागृति

रुद्रप्रयाग, संवाददाता। सामाजिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक जगत की सुरुचिपूर्ण और सकारात्मक अभिव्यक्तियों की अर्द्धवार्षिक

- से 13 जनवरी तक गुलाबराय मैदान में आयोजन रुद्रप्रयाग, संवाददाता। सोमवार को नगर पालिका

रैबार वेलफ़ेयर समिति और भारत हार्ट इंस्टिट्यूट ने गुप्तकाशी में नि:शुल्क हृदय रोग जांच शिविर आयोजित किया। 126 लोगों ने जांच कराई और विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त किया। विधायक आशा नौटियाल ने शिविर का शुभारंभ किया। डॉ. चेतन शर्मा ने हृदय रोगों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी।

अनूप नेगी मेमोरियल पब्लिक स्कूल गुलाबराय में ‘हिन्दुस्तान ओलंपियाड’ परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रधानाचार्य डीएस रावत ने इस परीक्षा को छात्रों के शैक्षणिक विकास में सहायक बताया। 250 छात्रों ने आवेदन किया, जिसमें से 245 ने परीक्षा दी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड में संगठन का विस्तार किया है। रुद्रप्रयाग जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह कण्डारी ने महावीर सिंह पंवार को जखोली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पंवार पिछले कई वर्षों से कांग्रेस पार्टी और जनहित के मुद्दों के लिए सक्रिय रहे हैं।

अगस्त्यमुनि में प्रस्तावित स्पोर्ट्स स्टेडियम निर्माण के विरोध में शनिवार को शुद्धि यज्ञ का आयोजन हुआ। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यज्ञ में भाग लिया, जिसका उद्देश्य पवित्र मैदान को शुद्ध करना था। आयोजन का संचालन आचार्य अनिल और भूपेंद्र बेंजवाल ने किया। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य पर रोक की मांग की है।

गुप्तकाशी के लमगौंडी में क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अज्जू विश्वनाथ फ्रेंड्स क्लब और देवांश फ्रेंड्स क्लब के बीच खेला गया। देवांश फ्रेंड्स क्लब ने जीत हासिल की। इस टूर्नामेंट में लगभग 50 टीमों ने भाग लिया और आयोजन में कई प्रमुख लोग उपस्थित थे।