Republic Day No Fly Zone impact Indigo Delhi to Pantnagar Flights disrupts till 26 january रिपब्लिक डे तक ‘नो फ्लाई जोन’ का असर, इंडिगो की दिल्ली-पंतनगर हवाई सेवा 26 जनवरी तक बंद, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

रिपब्लिक डे तक ‘नो फ्लाई जोन’ का असर, इंडिगो की दिल्ली-पंतनगर हवाई सेवा 26 जनवरी तक बंद

गणतंत्र दिवस तक नो फ्लाई जोन के कारण इंडिगो की दिल्ली से पंतनगर तक की हवाई सेवाओं पर असर पड़ा है। सुरक्षा प्रोटोकॉल के चलते सुबह की फ्लाइट अस्थायी रूप से बंद है। दोपहर की फ्लाइट रेगुलर रहेगी।

Wed, 21 Jan 2026 01:34 PMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, पंतनगर
share
रिपब्लिक डे तक ‘नो फ्लाई जोन’ का असर, इंडिगो की दिल्ली-पंतनगर हवाई सेवा 26 जनवरी तक बंद

गणतंत्र दिवस समारोह से पहले दिल्ली में हवाई सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने के चलते दिल्ली–पंतनगर हवाई उड़ान संचालन अस्थायी रूप से प्रभावित हुआ है। सुरक्षा कारणों से दिल्ली को 26 जनवरी तक नो-फ्लाई जोन घोषित किया गया है, जिसका असर इस रूट की उड़ानों पर भी पड़ा है।

पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक पवन कुमार ने बताया कि सुरक्षा प्रोटोकॉल के चलते इंडिगो की दिल्ली–पंतनगर की पहली दैनिक उड़ान (6E-7324) को 26 जनवरी तक के लिए रद्द कर दिया गया है। यह उड़ान सुबह के समय संचालित होती थी। वहीं, पंतनगर की दूसरी इंडिगो फ्लाइट (6E-7156) अपने निर्धारित समय के अनुसार संचालित होती रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UPSC परीक्षा में क्या थी सिमरन की रैंक, परेड में करेंगी CRPF पुरुष टीम को लीड
ये भी पढ़ें:गणतंत्र दिवस पर अभेद्य सुरक्षा, AI कैमरे और बुलेटप्रूफ स्टेज से लैस हुई दिल्ली

उन्होंने बताया कि यह उड़ान दिल्ली से दोपहर 3:10 बजे रवाना होकर पंतनगर एयरपोर्ट पर शाम 4:05 बजे पहुंचेगी। इसके समय में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।

एयरपोर्ट निदेशक ने यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद जताते हुए कहा कि इंडिगो एयरलाइंस द्वारा प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक उड़ानों में समायोजन या टिकट रिफंड की व्यवस्था की जा रही है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या कस्टमर केयर के माध्यम से अवश्य जांच लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।