Ramshankar Murder Case CBI Takes Over after High court order Man Killed Over Just Rs 400 चर्चित रामशंकर हत्याकांड की जांच सीबीआई को मिली, 400 रुपयों के बदले हुआ कत्ल, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

चर्चित रामशंकर हत्याकांड की जांच सीबीआई को मिली, 400 रुपयों के बदले हुआ कत्ल

दिसंबर 2024 में हुए चर्चित रामशंकर हत्याकांड की जांच अब सीबीआई ने टेकओवर कर ली है। नैनीताल हाई कोर्ट के आदेश पर सीबीआई जांच करेगी। मामले में पुलिस जांच पर सवाल उठे थे।

Tue, 12 May 2026 08:51 AMGaurav Kala देहरादून
share
चर्चित रामशंकर हत्याकांड की जांच सीबीआई को मिली, 400 रुपयों के बदले हुआ कत्ल

उत्तराखंड पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों में है। हरिद्वार के खानपुर में हुए चर्चित रामशंकर हत्याकांड की जांच अब सीबीआई ने अपने हाथ में ले ली है। दरअसल दिसंबर 2024 में कुछ बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से उन्हें पकड़ा था, लेकिन उनकी जेब से महज 400 रुपए मिले थे।

नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई देहरादून शाखा में इसका केस दर्ज कर लिया गया है। यह मामला स्थानीय पुलिस की जांच में गंभीर खामियों और जल्दबाजी में बिना फोरेंसिक रिपोर्ट के अदालत में चार्जशीट दाखिल करने से जुड़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हरिद्वार में पिंडदान करने वाले पति पर अब पत्नी ने भी बनाया वीडियो, क्या कहा

वारदात क्या हई थी

डोईवाला निवासी 48 वर्षीय रामशंकर 8 दिसंबर 2024 को लापता हो गए थे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस जांच में पता चला कि रोबिन, अक्षय, अंकित और एक नाबालिग ने लूटपाट के इरादे से उन्हें पकड़ा था। रामशंकर के पास केवल 400 रुपये मिले। जब उन्होंने पुलिस से शिकायत करने की धमकी दी और शोर मचाया तो घबराए आरोपियों ने उनके मुंह पर टेप चिपका दिया जिससे उनकी मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कैसे प्रज्ञा ने यूपी और उत्तराखंड पुलिस की नींद उड़ाई, एक फोन से सबकुछ बदला

आरोपियों ने रेत में दफनाया शव

आरोपियों ने शव को एक कार में रखकर खानपुर क्षेत्र में बाणगंगा नदी के किनारे चंदपुरी घाट की रेत में दफना दिया था। स्थानीय पुलिस ने 13 दिसंबर 2024 को आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद कर खानपुर थाने में हत्या और साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अकेलेपन ने ले ली जान; देहरादून के धनंजय को मौत के बाद भी अपनों का इंतजार

मृतक की पत्नी चंद्रलेखा ने स्थानीय पुलिस की जांच से असंतुष्ट होकर नैनीताल हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पाया कि पुलिस ने जांच में घोर लापरवाही बरती है। पुलिस की लापरवाही पर हाईकोर्ट ने बीते आठ अप्रैल 2026 को मामले की आगे की जांच सीबीआई को सौंपने के आदेश दिए थे। सीबीआई ने केस टेकओवर कर जांच शुरू कर दी है। जांच निरीक्षक महेश्वर पुर्वाल करेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।