Husband Pind Daan in Haridwar har ki pauri wife Shares New Video give explain her side शराब पीकर मारता है मेरा पति; हरिद्वार में पिंडदान करने वाले की पत्नी ने भी बनाया वीडियो, क्या-क्या कहा, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

शराब पीकर मारता है मेरा पति; हरिद्वार में पिंडदान करने वाले की पत्नी ने भी बनाया वीडियो, क्या-क्या कहा

बीते दिनों हरिद्वार हरकी पैड़ी घाट पर एक पति ने पत्नी की तस्वीर पर थूककर उसका पिंडदान कर दिया था। वायरल वीडियो के बाद अब महिला सामने आई है और उसने मामले अपनी सफाई दी है।

Mon, 11 May 2026 03:30 PMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
शराब पीकर मारता है मेरा पति; हरिद्वार में पिंडदान करने वाले की पत्नी ने भी बनाया वीडियो, क्या-क्या कहा

पत्नी की रील बनाने की आदत से परेशान हरिद्वार हरकी पैड़ी में जीवित पत्नी का पिंडदान करने वाले मामले में पीड़ित महिला का बयान भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए महिला ने बताया कि उसके पति अमित अरोड़ा से उसका झगड़ा चल रहा है और दोनों पति-पत्नी तलाक लेने के लिए कोर्ट में केस लड़ रहे हैं। ऐसे में उसने सोशल मीडिया पर रील भी बनानी शुरू की है, हालांकि महिला ने सफाई दी कि वह कोई अभद्र रील नहीं बनाती है।

इस पूरे घटनाक्रम पर महिला ने भी नया वीडियो जारी किया है। महिला का नाम नेहा अरोड़ा है और वह देहरादून की रहने वाली हैं। उनका कहना है कि लोगों ने जिस वीडियो को बिना पूरी बात जाने वायरल किया, वह गलत है। उस वीडियो में मेरा पति मेरा पिंडदान कर रहा है। मुझे दिखाया गया कि मेरा पति मेरे रील बनाने की घटना से आहत है और इस तरह का कदम उठाया। किसी ने भी यह जानने की कोशिश नहीं की कि जिस हसबैंड ने यह वीडियो वायरल किया। उस महिला पर क्या बीती होगी... किसी ने भी घटना का दूसरा पहलू जानने की कोशिश भी नहीं की।

शराब पीकर गाली-गलौज करता है पति

नेहा अरोड़ा ने पति अमित अरोड़ा पर शराब पीकर झगड़ा और गाली गलौज करने का आरोप भी लगाया। वीडियो बयान में महिला पति को गलत और खुद को सही साबित करने की कोशिश कर रही है। उनका कहना है कि लोगों ने बिना कुछ सोचे समझे वीडियो को शेयर किया और उनके बारे में अभद्र कमेंट किए। लेकिन हर घटना के दो पहलू होते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी की रीलबाजी से था परेशान, हरिद्वार में कर डाला पिंडदान; फोटो पर थूककर बहाया

आरोप-मेरा पक्ष किसी ने सुनने की कोशिश नहीं की

सबने वीडियो देखकर एक पक्ष जाना लेकिन दूसरे पक्ष को जाने बिना ही अपनी प्रतिक्रिया दे दी। जबकि वास्तविकता अलग है। इस घटना के बाद उन्हें और उनकी छवि को गहरा धक्का लगा है। ऐसे में वो गलत कदम भी उठा सकती थी। लेकिन अपने बच्चों की खातिर उन्होंने ऐसा नहीं किया। वो एक जागरूक महिला हैं और समाज के आगे झुकेगी भी नहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पति संग लौट रही प्रज्ञा के साथ ट्रेन में ऐसा क्या हुआ? 6 दिन बाद बिहार में मिली

घटना क्या हुई थी

आपको बता दें कि तीन दिन पहले हरिद्वार में हर की पैड़ी से एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति ने पत्नी की फोटो पर थूककर उसे गंगा में बहा दिया था और उसका पिंडदान भी कर दिया था। दोनों पति-पत्नी देहरादून के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दोनों के बीच तलाक का केस चल रहा है। हालांकि यह उनका निजी मामला हो सकता है। लेकिन गंगा में जिस तरह अमित अरोड़ा ने पहले फोटो पर थूका और फिर गंगा में तस्वीर को बहाया उसे लेकर विवाद खड़ा हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट; 2 दिन चारधाम यात्रियों के लिए चेतावनी

वायरल वीडियो को लेकर आक्रोश

हिंदूवादी संगठनों और तीर्थ पुरोहितों ने इस हरकत को अशोभनीय बताया था और ऐसी हरकत करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ तो कई तरह की चर्चाएं होने लगी। कोई दोनों के रिश्तों को लेकर तो कोई महिला को लेकर टिप्पणी कर रहा है। हालांकि खबरों में केवल गंगा की निर्मलता को लेकर ही आपत्ति दर्ज कराई गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।