Pragya Singh Reveal Truth fight with husband in train then she took another train found bihar after six days पति के बगल में सोई थी प्रज्ञा, फिर आधी रात ऐसा क्या हुआ कि बदल ली ट्रेन? खुद खोला राज, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

पति के बगल में सोई थी प्रज्ञा, फिर आधी रात ऐसा क्या हुआ कि बदल ली ट्रेन? खुद खोला राज

Pragya Singh Reveal Truth: केदारनाथ से लौटते वक्त ट्रेन में अचानक लापता हुई प्रज्ञा सही-सलामत बिहार के बेगूसराय से बरामद हुई है। उसने खुद अब सच्चाई बताई है कि उस रात ट्रेन में क्या हुआ और वह बिहार कैसे पहुंच गई।

Mon, 11 May 2026 03:45 PMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share
पति के बगल में सोई थी प्रज्ञा, फिर आधी रात ऐसा क्या हुआ कि बदल ली ट्रेन? खुद खोला राज

Pragya Singh Reveal Truth: कानपुर की प्रज्ञा सिंह की शादी को महज तीन महीने ही हुए हैं। वह अपने पति के साथ केदारनाथ यात्रा से लौटते समय देहरादून-गाजियाबाद नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन से वापस घर लौट रही थी। अचानक आधी रात प्रज्ञा रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब हो जाती है। पति की गुहार पर पुलिस ने जब ढूंढ-खोज की तो वह 6 दिन बाद बिहार के बेगुसराय में सही-सलामत मिली। अब प्रज्ञा ने खुद ही पूरी सच्चाई बयां की है कि वह बिहार कैसे पहुंच गई।

पुलिस ने प्रज्ञा को बरामद कर उनके परिवार को इसकी जानकारी दे दी है। मामले में लक्सर एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल का कहना है कि महिला को सकुशल बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रेन में उसका पति से झगड़ा हुआ था। पति जब सोने चला गया तो वो चुपचाप ट्रेन से उतरी और बिना टिकट किसी दूसरी ट्रेन में चढ़ गई। उसने टिकट भी नहीं खरीदा और बिहार के बेगूसराय में पहुंच गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पति संग लौट रही प्रज्ञा के साथ ट्रेन में ऐसा क्या हुआ? 6 दिन बाद बिहार में मिली

पुलिस का कहना है कि उसे उस वक्त यह भी मालूम नहीं था कि वह जिस ट्रेन पर चढ़ी है, वह बिहार जाएगी। वहां पहुंचकर उसने अपनी मां को फोन करके बताया कि वह सही सलामत है और चिंता न करे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट; 2 दिन चारधाम यात्रियों के लिए चेतावनी

पति से ट्रेन में अनबन

पुलिस के मुताबिक, ट्रेन में घर लौटते समय दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। यह बात उसने खुद अपनी मां को फोन पर बताई है। फिलहाल पुलिस ने प्रज्ञा को कानपुर स्थित उसके घरवालों के पास सुरक्षित पहुंचा दिया है। प्रज्ञा अभी अपने परिवार के साथ है।

घटना क्या हुई थी

जानकारी के अनुसार, 5 मई की रात प्रज्ञा सिंह अपने पति मनीष के साथ केदारनाथ यात्रा पूरी कर देहरादून से गाजियाबाद लौट रही थीं। दोनों नंदा देवी एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे। मनीष ने बताया कि हरिद्वार पार होने तक दोनों के बीच सामान्य बातचीत हुई, जिसके बाद वे सो गए। मनीष के मुताबिक, जब ट्रेन मुजफ्फरनगर स्टेशन के पास पहुंची तो उनकी आंख खुली और उन्होंने देखा कि प्रज्ञा अपनी सीट पर नहीं हैं। शुरुआत में उन्हें लगा कि वह वॉशरूम गई होंगी, लेकिन काफी देर तक वापस न आने पर उन्होंने पूरे ट्रेन में तलाश शुरू कर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जहां रुकती थी केदार की डोली, PM मोदी ने की 3 महीने साधना; 2013 आपदा की यादें

फोन बंद और ट्रेन में कहीं नहीं मिली प्रज्ञा

उन्होंने दोनों वॉशरूम और आसपास के डिब्बों में खोजबीन की, लेकिन प्रज्ञा का कोई पता नहीं चला। उनका मोबाइल फोन भी बंद मिला। ट्रेन स्टेशन पर रुकी तो वहां भी तलाश की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद रेलवे पुलिस को सूचना दी गई और मामला बाद में रुड़की कोतवाली भेजा गया, जहां गुमशुदगी दर्ज की गई।

जांच के दौरान पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी कैमरे बने। मनीष ने आरोप लगाया कि रुड़की और मुजफ्फरनगर स्टेशन के कैमरे काम नहीं कर रहे थे, जिससे यह पता लगाना मुश्किल हो गया कि प्रज्ञा ट्रेन से उतरी थीं या नहीं।

पति को थी हादसा या वारदात की आशंका

पति ने मामले में किसी हादसे या आपराधिक घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी। जिसके बाद पुलिस ने रेलवे ट्रैक और आसपास के इलाकों में कई किलोमीटर तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने प्रज्ञा के कॉल डिटेल रिकॉर्ड, मैसेज और व्हाट्सऐप चैट भी खंगाले, मगर कोई संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।