Power Tariffs Hit Hard Electricity Costlier in Uttarakhand from February महंगाई की मार! उत्तराखंड में फरवरी से महंगी हुई बिजली, होली से पहले बिल तोड़ेगा बजट, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

महंगाई की मार! उत्तराखंड में फरवरी से महंगी हुई बिजली, होली से पहले बिल तोड़ेगा बजट

उत्तराखंड में लाखों बिजली उपभोक्ताओं को जोर का झटका लगा है। फरवरी में ऊर्जा निगम ने बिजली की नई दरें लागू की है। घरेलू दरों में 10 पैसे प्रति यूनिट का इजाफा हुआ है।

Thu, 5 Feb 2026 01:49 PMGaurav Kala
share
महंगाई की मार! उत्तराखंड में फरवरी से महंगी हुई बिजली, होली से पहले बिल तोड़ेगा बजट

उत्तराखंड में लाखों बिजली उपभोक्ताओं को झटका लगा है। ऊर्जा निगम ने फरवरी महीने के लिए बिजली की नई दरें जारी कर दी हैं। यूपीसीएल ने फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट (एफपीपीसीए) की दरों में चार पैसे से 15 पैसे प्रति यूनिट तक की बढ़ोतरी की है। यह वृद्धि फरवरी माह पर लागू होगी और इसका असर होली के समय मिलने वाले बिल में दिखाई देगा।

ऊर्जा निगम की ओर से बिजली की नई दरें एमडी यूपीसीएल अनिल कुमार के अनुमोदन के बाद बुधवार को जारी की गईं। एफपीपीसीए को हर महीने वसूले जाने की व्यवस्था लागू होने के बाद उपभोक्ताओं पर लगातार आर्थिक भार पड़ रहा है। जनवरी 2025 से जनवरी 2026 के बीच सिर्फ तीन बार बिल सस्ते हुए और 10 माह दरों में वृद्धि की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेल सेवाओं के लिए 26 गुना अधिक बजट, 1.39 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट पर चल रहा काम
ये भी पढ़ें:देहरादून-नैनीताल समेत 6 जिलों में कोहरा, कल से तीन दिन बारिश और बर्फबारी

कब बढ़ीं और घटी बिजली की दरें

दिसंबर 2025 में एक से पांच पैसे, नवंबर में तीन से 14 पैसे तथा जुलाई में 24 से 100 पैसे प्रति यूनिट तक दरें घटीं। इसके विपरीत जनवरी 2025 में चार से 12 पैसे, फरवरी में नौ से 28 पैसे, जून में 17 से 71 पैसे, अगस्त में पांच से 21 पैसे, सितंबर में आठ से 33 पैसे और अक्तूबर में छह से 26 पैसे प्रति यूनिट तक बढ़ोतरी हुई।

ऊर्जा निगम का दावा था कि मासिक समायोजन से एक अप्रैल से लागू होने वाली दरों में अतिरिक्त बढ़ोतरी नहीं होगी, इसके बावजूद एक अप्रैल 2025 से वार्षिक दरों में 5.6 प्रतिशत वृद्धि लागू की गई, जिससे उपभोक्ताओं पर दोहरा आर्थिक भार पड़ रहा है।

घरेलू दरों में 10 पैसे प्रति यूनिट का इजाफा

घरेलू बिजली दरों में 10 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। नई एफपीपीसीए दरों के तहत बीपीएल श्रेणी में 0.4 पैसे, घरेलू उपभोक्ताओं पर 10 पैसे, कॉमर्शियल श्रेणी में 14 पैसे, सरकारी संस्थानों के लिए 13 पैसे, निजी ट्यूबवेल पर 0.4 पैसे और कृषि श्रेणी में 0.7 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि हुई है। वहीं उद्योगों के लिए 13 पैसे, मिक्स लोड में 12 पैसे, रेलवे के लिए 12 पैसे, ईवी चार्जिंग स्टेशनों पर 12 पैसे और अस्थायी कनेक्शनों पर सबसे अधिक 15 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी लागू की गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।