political heat over banners ban entry of non hindus at har ki pauri haridwar हर की पौड़ी में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन वाले बोर्ड पर सियासी तकरार, किसने क्या कहा?, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

हर की पौड़ी में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन वाले बोर्ड पर सियासी तकरार, किसने क्या कहा?

हरिद्वार में हर की पौड़ी में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने वाले बोर्ड लगने के बाद उत्तराखंड में सियासी तकरार शुरू हो गई है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा की सोच धार्मिक मामलों में बिल्कुल भी स्पष्ट नहीं है।

Sat, 17 Jan 2026 10:33 PMKrishna Bihari Singh वार्ता, हरिद्वार
share
हर की पौड़ी में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन वाले बोर्ड पर सियासी तकरार, किसने क्या कहा?

हरिद्वार के हर की पौड़ी पर गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक वाले बोर्ड को लेकर उत्तराखंड में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने भाजपा पर धार्मिक मामलों में भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को युवाओं के रोजगार और विकास पर ध्यान देना चाहिए। दूसरी ओर भाजपा ने इसे सनातन परंपरा का सम्मान बताया और कांग्रेस की आपत्ति को तुष्टीकरण की राजनीति करार दिया है। भाजपा ने कहा है कि जब अन्य धर्मस्थलों में प्रवेश के नियम हैं तो हरिद्वार की परंपराओं का भी पालन किया जाना चाहिए।

स्पष्ट नहीं है BJP की सोच

कांग्रेस ने कहा कि एक तरफ किसी भी जगह पर गैर हिंदुओं के प्रवेश को बैन करना और दूसरी तरफ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का यह कहना कि सब धर्मों के लोग आ सकते हैं दिखाता है कि भाजपा धार्मिक मामलों में खुद असमंजस की स्थिति में है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को राजपुर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से कहा कि भाजपा की सोच धार्मिक मामलों में बिल्कुल भी स्पष्ट नहीं है।

जनता के काम पर ध्यान दे सरकार

गणेश गोदियाल ने कहा कि यदि भाजपा अपना ध्यान जनहित के कामों पर लगाएगी तो यह राज्य के लिए बेहतर होगा। अब जनता को धार्मिक मामलों में सरकार का गैर-जरूरी दखल पसंद नहीं आ रहा है। यदि भाजपा विकास पर ध्यान केंद्रित करेगी तो वह खुद ही ऐसे विवादों से दूर रहने लगेगी इसलिए सरकार को उसी काम पर ध्यान देना चाहिए जिसके लिए उसे जनता की ओर से चुना गया है।

विरोध के नए बहाने खोज रही कांग्रेस

वहीं भाजपा ने कुंभ क्षेत्र में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर कांग्रेस की आपत्ति को तुष्टिकरण की राजनीति बताया है। भाजपा का कहना है कि अंकिता भंडारी मामले में नाकाम होने के बाद कांग्रेस अब विरोध करने के लिए नए बहाने ढूंढ रही है। पार्टी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पत्रकारों से कहा कि हरिद्वार के कुंभ क्षेत्र में गैर-हिंदुओं के प्रवेश के मामले में सनातन धर्म की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मनीष सिसोदिया को हाईकोर्ट से गुड न्यूज, निर्वाचन को चुनौती वाली याचिका खारिज
ये भी पढ़ें:दिल्ली धमाके से जुड़े डॉक्टरों को अल-फलाह ने बिना पुलिस वैरिफिकेशन दी नौकरी- ED
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में 23 तक मौसम में उतार चढ़ाव; इन इलाकों में बारिश व बर्फबारी का अलर्ट

कांग्रेस की आपत्तियां हैं तुष्टीकरण

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि हरिद्वार कुंभ क्षेत्र में गैर हिंदू प्रवेश मुद्दे पर सनातन भावना का सम्मान होना चाहिए। इस विषय को लेकर कांग्रेस की आपत्तियां हैं तुष्टीकरण की राजनीति से प्रेरित हैं। यह नियम तो वहां पहले से ही स्थापित हैं। सभी धर्माचार्यों और स्थानीय पुरोहित समाज की परंपराओं का पालन करना चाहिए। जब मक्का मदीना जैसे धर्म स्थलों में गैर मुस्लिम प्रवेश वर्जित है तो सनातन की भावनाओं को भी सम्मान दिया जाना चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।